फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road, constraction, fourlane, kasganj

सड़क चौड़ीकरण के बिजली विभाग ने नहीं हटाए खंभे, वन विभाग ने पेड़ काटने शुरू किए

Sat, 28 Dec 2019 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
road, constraction, fourlane, kasganj
कासगंज-पटियाली मार्ग पर होता सड़क चौड़ीकरण का कार्य - फोटो : KASGANJ
कासगंज। विद्युत विभाग की लापरवाही और अनदेखी सड़क निर्माण पर भी भारी पड़ रही है। उपभोक्ता ही परेशान नहीं हैं, बल्कि पीडब्ल्यूडी और विश्व बैंक भी विभाग की मनमानी से आजीज आ चुके हैं। पटियाली-सोरों सड़क चौड़ीकरण के लिए विश्व बैंक ने बिजली विभाग को सवा करोड़ रुपये की धनराशि दे दी। फिर भी विभाग ने खंभे हटाने का काम शुरू नहीं किया है। हालांकि वन विभाग ने 5.56 करोड़ रुपये लेकर पेड़ काटने का काम तेज कर दिया है।
विज्ञापन

पटियाली से सोरों के बीच सड़क चौड़ीकरण का काम विश्व बैंक द्वारा किया जा रहा है। 175 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना पर काम शुरू करा दिया गया है। 35 किलोमीटर तक जिले की सीमा में चौड़ीकरण का काम होना है। सड़क चौड़ीकरण के लिए विद्युत पोल हटाए जाने और पेड़ काटे जाने हैं। पेड़ काटने के लिए वन विभाग को 5.56 करोड़ रुपये विश्व बैंक ने दिए हैं।
विज्ञापन

जबकि विद्युत विभाग को पोल हटाने के लिए सवा करोड़ रुपये दिए गए हैं। वन विभाग ने तो रुपये लेकर अपना काम शुरू कर दिया है। जबकि विद्युत विभाग ने पोल हटाने का काम शुरू नहीं किया है। बल्कि पोलों की संख्या बढ़ाकर बजट बढ़ा दिया है और विश्व बैंक से बजट मांगा है। विश्व बैंक ने स्पष्ट कर दिया है कि पहले पूर्व में दी गई धनराशि से विद्युत पोल हटवाने काम शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धन लेकर भी काम नहीं किया शुरू
- वन विभाग ने तो पेड़ काटना शुरू कर दिया है, लेकिन विद्युत विभाग ने पोल हटाना शुरू नहीं किया है। रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है।
- मानिक चंद्र, अधिशासी अभियंता विश्व बैंक।
शुरू कराया है काम
- विश्व बैंक ने पूर्व के बजट के आधार पर धनराशि दी है। उससे काम शुरू करा दिया है। फिर से पत्र भेजकर बजट मांगा है।
- संदीप अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता विद्युत।
काटे जा रहे हैं पेड़
- पेड़ काटने का काम तेजी के साथ किया जा रहा है। जल्द ही अधिक से अधिक पेड़ काट दिए जाएंगे। विश्व बैंक से धनराशि मिल गई है।
- दिवाकर वशिष्ठ डीएफओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed