{"_id":"635140273b83a55a0f30c4b2","slug":"road-collapsed-after-chief-minister-yogi-adityanath-visit-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: मुख्यमंत्री योगी के मुंह फेरते ही धंस गई सड़क, चार दिन पहले कराई गई थी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: मुख्यमंत्री योगी के मुंह फेरते ही धंस गई सड़क, चार दिन पहले कराई गई थी मरम्मत
Thu, 20 Oct 2022 06:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 20 Oct 2022 06:33 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के जिला एटा में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए, तो सरकार को सबकुछ अच्छा दिखाने के लिए शहर की सड़कों को चमका दिया गया। लेकिन ये महज एक लीपापोती थी।
विज्ञापन
धंस गई सड़क
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के कचहरी रोड से आगे जेल रोड टूटी पड़ी थी। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर एक ही रात में इस सड़क की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन गुणवत्ता ठीक न होने की वजह से यह महज चार दिन में ही धंस गई, जिससे बृहस्पतिवार को यहां पर वाहन फंसते नजर आए।
ये भी पढ़ें - सात साल के बेटे की हत्या: गला घोंटते हुए नहीं कांपे पिता के हाथ, पुलिस ने खोला खौफनाक वारदात का राज
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ ही घंटों में हो गई थी मरम्मत
कचहरी रोड पांच माह से जर्जर हाल में था। लोगों की समस्या, शिकायतों को अफसर नजरअंदाज करते आ रहे थे, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शुक्रवार रात जल निगम ने इसकी मरम्मत कुछ घंटों में ही करा दी। रविवार को मुख्यमंत्री इस सड़क से होकर पुलिस लाइन पहुंचे थे। जहां हेलीपैड बना हुआ है। मुख्यमंत्री को तो अधिकारियों ने फीलगुड करा दिया, लेकिन गुणवत्ताविहीन मरम्मत कार्य शहरवासियों के लिए मुसीबत बन गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सात साल के बेटे की हत्या: गला घोंटते हुए नहीं कांपे पिता के हाथ, पुलिस ने खोला खौफनाक वारदात का राज
विज्ञापन