फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road close in mainpuri

मैनपुरी में तीन दिन से बंद है खरगजीतनगर की सड़क

Fri, 05 Mar 2021 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
road close in mainpuri
टेलीकॉम कंपनी द्वारा लाइन बिछाने के लिए की गई खोदाई के कारण बंद खरगजीत नगर की सड़क - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। टेलीकॉम कंपनी की ओर से स्टेशन रोड और कमला टॉकीज वाली गली के बीच में की गई खोदाई से मुख्य मार्ग का आवागमन बाधित हो गया है। इससे खरगजीत नगर सहित अन्य मोहल्लों के करीब नौ हजार लोगों को दो दिन से आवागमन में परेशानी हो रही है। शुक्रवार शाम तक यह गड्ढा नहीं भरा जा सका है।
विज्ञापन

स्टेशन रोड से कमला टॉकीज वाली सड़क खरगजीत नगर मोहल्ला होते हुए आगरा रोड, करहल रोड और पंजाबी कॉलोनी की ओर जाती है। एक निजी टेलीकॉम कंपनी ने बुधवार को कमला टॉकीज वाली गली से केबल बिछाने के लिए खोदाई कर दी। इससे पानी की पाइपलाइन और बिजली की लाइन भी प्रभावित हुई है। साथ ही आवागमन भी बाधित हैं। लोगों को अवधनगर, पंजाबी कॉलोनी और आगरा रोड होते ही आवागमन करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा समस्या चार पहिया वाहन चालकों को करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पानी की सप्लाई रही बाधित
स्टेशन रोड कमला टाकीज वाली सड़क के मुख्य हिस्से पर खोदाई के दौरान टेलीकॉम कंपनी ने पानी और बिजली की लाइन भी ध्वस्त कर दी। इससे शुक्रवार को भी मोहल्ले के लोगों को पीने का पानी नहीं मिला। शुक्रवार को बिजली की लाइन कटवाने के बाद नगर पालिका की टीम ने पानी की लाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सड़क पर खोदाई करने से आवागमन बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों को घूमकर दूसरे रास्तों से आना पड़ रहा है।
अरुण कुमार, खरगजीत
टेलीकॉम कंपनी को खोदाई सड़क से दूर करनी चाहिए थी। कंपनी की लापरवाही से हजारों लोग पिछले तीन दिन से परेशान हैं।
चुन्नीलाल, खरगजीत नगर
नगर पालिका को लोगों की समस्या पर ध्यान देना चाहिए। स्कूल वाहन लोगों के घरों तक नहीं पहुंच रहे हैं। इससे बच्चों को भी दूसरी गली से घूमकर स्कूल जाना पड़ रहा है।
रामबाबू, खरगजीत नगर
मुख्य सड़क के खोदे जाने से कई लोग निकलते समय गिरकर चोटिल हो चुके हैं। अफसरों को टेलीकॉम कंपनी पर कार्रवाई करनी चाहिए।
रामसेवक, खरगजीतनगर
टेलीकॉम कंपनी की ओर से कराई गई खोदाई से मुख्य सड़क बंद है। देर शाम तक पानी की लाइन ठीक कराने के बाद सड़क को भी ठीक कराया जाएगा।
लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed