फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road caved in within a year, pothole formed near culvert

Agra News: एक साल में धंसी सड़क, पुलिया के पास बना गड्ढा

Mon, 24 Nov 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 24 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Road caved in within a year, pothole formed near culvert
फोटो06सिढ़पुरा–धुमरी मार्ग पर गांव  पहलोई में पुलिया के पास मिट्टी बह जाने से हुआ गड्ढा। संवाद
कासगंज। सिढ़पुरा–धुमरी मार्ग पर पहलोई गांव के पास स्थित पुलिया के किनारे मिट्टी धंसने से सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया है। यह गड्ढा लगातार फैलता जा रहा है। इससे किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। इस मार्ग से रोजाना स्कूली बसें, दोपहिया और चौपहिया वाहन गुजरते हैं, जिससे राहगीरों में डर है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने पिछले वर्ष ही इस सड़क का चौड़ीकरण कराया था। इस दौरान सड़क की ऊंचाई करीब सात मीटर बढ़ाई गई थी, लेकिन सड़क बने एक साल भी पूरा नहीं हुआ कि पुलिया के पास मिट्टी धंसने लगी। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के दौरान मानकों के विपरीत काम हुआ और मिट्टी को सही तरह से नहीं डाला गया, जिस कारण यह स्थिति पैदा हुई है। उनका कहना है कि अगर समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो सड़क और ज्यादा धंस सकती है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से तत्काल मौके पर टीम भेजकर सड़क की मरम्मत कराने और पुलिया की नींव की जांच कराने की मांग की है, ताकि संभावित हादसे को रोका जा सके। सहायक अभियंता, दिनेश कुमार ने बताया कि मौके की टीम भेजकर जांच कराई जा रही है और जल्द ही गड्ढे को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed