{"_id":"6a2308a8e2a956eadd092111","slug":"road-caved-in-in-rashmi-nagar-tractor-trolleys-filled-with-bricks-submerged-soil-caved-in-due-to-sewer-line-leakage-potholes-also-formed-on-kothi-meena-bazaar-old-mandi-and-fatehabad-road-agra-news-c-25-1-agr1070-1077434-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रश्मि नगर में धंसी सड़क, ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली समाई, सीवर लाइन लीकेज के कारण धंस गई मिट्टी, कोठी मीना बाजार, पुरानी मंडी और फतेहाबाद रोड पर भी हुए गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रश्मि नगर में धंसी सड़क, ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली समाई, सीवर लाइन लीकेज के कारण धंस गई मिट्टी, कोठी मीना बाजार, पुरानी मंडी और फतेहाबाद रोड पर भी हुए गड्ढे
विज्ञापन
कमला नगर के रश्मि नगर में सड़क धंसने से फंसी ट्रॉली। अमर उजाला
- फोटो : मनीष शर्मा
आगरा। बसई से इंद्रापुरम तक जगह-जगह सड़क धंसने के बाद शुक्रवार को कमला नगर के रश्मि नगर में सड़क धंस गई। यहां से निकल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली गड्ढे में समा गई। सीवर लाइन की लीकेज के कारण हुआ गड्ढा ट्रैक्टर-ट्रॉली के गिरने के बाद और बड़ा हो गया। क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर पहुंचे नगर निगम के अवर अभियंता ने ट्रैक्टर-ट्रॉली निकलवाने के बाद गड्ढे में मलबा भरवाया। वहीं कोठी मीना बाजार, पुरानी मंडी रोड और फतेहाबाद रोड पर भी सड़क धंसने से गड्ढे हो गए। सभी जगह सीवर और पानी की लाइनें डाली गई थीं।
क्षेत्रीय पार्षद पंकज अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार तड़के तीन हजार ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली निकल रही थी और अचानक सड़क धंस गई। ये सीसी सड़क दो साल पहले ही बनवाई गई थी। पार्षद के मुताबिक, यहां काफी पुरानी सीवर लाइन पड़ी हुई है, लेकिन सफाई न होने से ओवरफ्लो की शिकायतें आती रहती हैं। संभवत: लीकेज के कारण मिट्टी का कटान होने से गड्ढा हो गया। लोगों को दोबारा सड़क धंसने का डर सता रहा है।
नगर निगम के अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि अवर अभियंता को मौके पर भेजा गया था। मलबा डालकर सड़क चलने लायक बना दी गई है। जलकल महाप्रबंधक से सीवर लाइन लीकेज की मरम्मत के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
वहीं कोठी मीना बाजार मैदान के पास पेट्रोल पंप के सामने सड़क धंस गई, जिससे गहरा गड्ढा हो गया। इसी तरह पुरानी मंडी से आगरा किला रोड के बीच नमामि गंगे के तहत बिछाई सीवर लाइन के कारण सड़क जगह-जगह धंस गई है। इसी सप्ताह फतेहाबाद रोड पर भी चार जगह सड़क धंसी थी, जिसमें निगम ने गिट्टी भरवाई। बसई मंडी से इंद्रापुरम रोड के बीच सीवर लाइन बिछाने के बाद बारिश में सड़क धंसने से 12 से ज्यादा वाहन पलट गए थे।-- -- -- -- -- -- -- -
सेक्टर-4 में 15 दिन में हो पाएगी मरम्मत
आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-4 में रविवार को सीवर लाइन लीकेज होने से 15 फीट चौड़ा गड्ढा हो गया था, जो रात तक बढ़कर 100 फीट चौड़ा हो गया। इसमें पुलिस चौकी पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली समा गई थी। रविवार से अब तक सीवर लाइन की मरम्मत नहीं हो पाई है। वीए टेक वबाग को इसकी मरम्मत का काम सौंपा गया है। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर तनवीर शर्मा ने बताया कि पानी की 450 मिमी. व्यास की पाइप लाइन सीवर लाइन के ठीक ऊपर है। ऐसे में 900 मिमी. व्यास की सीवर लाइन की मरम्मत का काम कठिन है। करीब 35 मीटर सीवर लाइन ट्रेंचलेस तकनीक से बिछाई जाएगी। इस काम में 15 दिन का समय लग जाएगा। सीवर ओवरफ्लो होने से बचाने के लिए पंप और सक्शन मशीनें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
क्षेत्रीय पार्षद पंकज अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार तड़के तीन हजार ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली निकल रही थी और अचानक सड़क धंस गई। ये सीसी सड़क दो साल पहले ही बनवाई गई थी। पार्षद के मुताबिक, यहां काफी पुरानी सीवर लाइन पड़ी हुई है, लेकिन सफाई न होने से ओवरफ्लो की शिकायतें आती रहती हैं। संभवत: लीकेज के कारण मिट्टी का कटान होने से गड्ढा हो गया। लोगों को दोबारा सड़क धंसने का डर सता रहा है।
विज्ञापन
नगर निगम के अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि अवर अभियंता को मौके पर भेजा गया था। मलबा डालकर सड़क चलने लायक बना दी गई है। जलकल महाप्रबंधक से सीवर लाइन लीकेज की मरम्मत के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
वहीं कोठी मीना बाजार मैदान के पास पेट्रोल पंप के सामने सड़क धंस गई, जिससे गहरा गड्ढा हो गया। इसी तरह पुरानी मंडी से आगरा किला रोड के बीच नमामि गंगे के तहत बिछाई सीवर लाइन के कारण सड़क जगह-जगह धंस गई है। इसी सप्ताह फतेहाबाद रोड पर भी चार जगह सड़क धंसी थी, जिसमें निगम ने गिट्टी भरवाई। बसई मंडी से इंद्रापुरम रोड के बीच सीवर लाइन बिछाने के बाद बारिश में सड़क धंसने से 12 से ज्यादा वाहन पलट गए थे।