फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road accident rise due to fog in winter in agra

UP: कोहरे में बढ़े सड़क हादसे...ट्राॅमा सेंटर में दोगुना हुए मरीज, हेड इंजरी के साथ मिल रहे मल्टीपल फ्रैक्चर

Wed, 17 Dec 2025 11:45 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 17 Dec 2025 11:45 PM IST
सार

सर्दी में सड़क हादसों में इजाफा हो गया। एसएन मेडिकल काॅलेज के ट्राॅमा  सेंटर में पहुंचने वाले मरीज बढ़ गए हैं। इनमें युवाओं की संख्या अधिक है, जो सड़क हादसे में चोटिल हुए।

विज्ञापन
road accident rise due to fog in winter in agra
एसएन मेडिकल काॅलेज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोहरा, धुंध और गड्ढों से सड़क हादसे बढ़ गए हैं। इसके चलते एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में संचालित ट्राॅमा सेंटर में मरीजों की संख्या दोगुना हो गई है। इनमें ब्रेन हेमरेज के साथ मल्टीपल फ्रैक्चर मिल रहे हैं। इनमें 70 फीसदी मरीज युवा हैं।
विज्ञापन


ट्राॅमा सेंटर प्रभारी डॉ. बृजेश शर्मा ने बताया कि रोजाना 20-25 मरीज सेंटर में भर्ती हो रहे हैं। इसमें 20 फीसदी के एक से अधिक फ्रैक्चर मिल रहे हैं। 8-10 मरीजों के सिर में चोट के हैं। 6-10 मरीजों के पैर, कूल्हे, कंधे और हाथ में फ्रैक्चर मिल रहे हैं। 5-10 मरीज ऐसे हैं, जिनके सिर के अलावा हाथ-पैरों में फ्रैक्चर हैं। इनमें से 65-70 की उम्र 25 से 40 साल है। न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉ. मयंक अग्रवाल ने बताया कि कोहरे-धुंध के कारण ब्रेन इंजरी के मरीजों की संख्या दोगुना तक हाे गई है। इसमें ब्रेन हेमरेज, रीढ़ की हड्डी में चोट के ज्यादा मरीज होते हैं। 40 फीसदी की सिर की चोट गंभीर मिल रही है। 20 से 40 की उम्र के मरीजों की संख्या 70 फीसदी तक है।
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान:-
- देर रात खासतौर से तीन बजे से सुबह आठ बजे तक यात्रा से बचें।
- कोहरे में वाहनों की गति सीमित रखें, आगे चलने वाले वाहन से दूरी रखें।
- अचानक ब्रेक लगाने, तेज मोड़ने और ओवरटेक करने से बचें।
- लो बीम हेडलाइट या फॉग लाइट उपयोग करें, हाईबीम लाइट से बचें।
- हेड-टेल लाइट और ब्रेक लाइट चालू रखें, नशा, नींद में वाहन न चलाएं।
- वाहनों को हाईवे पर न रोकें, किनारे कुछ दूरी पर खड़ा कर चेतावनी वाला रिफलेक्टर त्रिकोण लगाएं।
- दुपहिया वाहन अच्छी गुणवत्ता का हेलमेट और चारपहिया वाहन सीट बेल्ट जरूर लगाकर चलें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed