फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road accident on Jaipur Highway, driver trapped in truck cabin

Agra News: जयपुर हाईवे पर सड़क हादसा, ट्रक के केबिन में फंसा चालक, लगा जाम

Mon, 04 May 2026 01:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 04 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Road accident on Jaipur Highway, driver trapped in truck cabin
अछनेरा। थाना क्षेत्र के गांव नगला कुर्रा मोड़ के पास आगरा-जयपुर हाईवे पर रात करीब 9:00 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें दो ट्रकों के बीच में हुई टक्कर में पीछे से आ रहे ट्रक के परखच्चे उड़ गए और चालक केबिन में करीब आधा घंटा से अधिक फंसा रहा हादसे के बाद हाईवे पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

गुजरात से पाउडर लादकर बिहार की ओर जा रहा ट्रक संख्या यूपी64एटी3957 जैसे ही नगला कुर्रा मोड़ के पास पहुंचा और आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे वाले ट्रक का अगला हिस्सा (केबिन) पूरी तरह खत्म हो गया। आगे वाला ट्रक चालक मौके से फरार हो गया जबकि पीछे वाले ट्रक का चालक केबिन में ही बुरी तरह फंस गया। हादसे में चालक आजम पुत्र मंजूर अली के दोनों पैर ट्रक की बॉडी और स्टीयरिंग के बीच बुरी तरह कुचल गए। स्थानीय लोगों और थाना पुलिस बल ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंततः दमकल विभाग की टीम को बुलाया पड़ा। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने जैक और कटर का इस्तेमाल कर लोहे की चादरों को अलग किया। करीब 45 मिनट की जद्दोजहद के बाद आजम को लहूलुहान हालत में बाहर निकाला गया। बाहर निकलते ही चालक तुरंत बेहोश हो गया। ट्रक में चालक आजम के साथ हेल्पर अमरूदीन उर्फ मानी भी मौजूद थे। दोनों ही केमरी रामपुर के निवासी बताए जा गए हैं घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, दुर्घटना के बाद आगरा-जयपुर हाईवे की एक साइड पूरी तरह बाधित हो गई और लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाया और काफी प्रयासों के बाद यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया। स्थानीय लोगों ने घायल चालक को समय पर निकालने के लिए प्रशासन और फायर ब्रिगेड की तत्परता की सराहना की है। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल चालक को उपचार के लिए भेज दिया है। परिचालक ठीक है। दूसरा ट्रक आगे वाला चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed