फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road accident, mainpuri

भाई दूज पर पति के साथ जा रही मायके, डीसीएम ने मारी टक्कर, मौत

Tue, 29 Oct 2019 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
road accident, mainpuri
मृतक रियंका का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
बेवर (मैनपुरी)। भाई दूज पर पति के साथ मायके जा रही महिला की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मायके और ससुराल में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

जनपद इटावा के थाना ऊसराहार क्षेत्र के गांव बड़कन सहाय निवासी रंजीत सिंह मंगलवार को भाई दूज के अवसर पर पत्नी रियंका(21) को बाइक से उसके मायके गांव गंगरवाला ले जा रहे थे। दोपहर के समय बाइक जब जीटी रोड पर नवीगंज के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही डीसीएम ने बाइक सवार दंपती को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

हादसे में रियंका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल ले गए। पति का उपचार अस्पताल में चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी आ गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम पर जिंदगी हुई मेहरबान
हादसे के समय रिंयका की गोद में उसकी एक साल की पुत्री तन्वी भी थी। जब बाइक डीसीएम की चपेट में आई, तभी अचानक बच्ची हाथ से छूटकर दूर कच्ची जगह में जा गिरी। इस वजह से बच्ची को कोई गंभीर चोट नहीं लगी। पुलिस ने दंपती को अस्पताल ले जाने के साथ ही रोती बिलखती मासूम को भी चिकित्सक को दिखाया। वहां चिकित्सक ने सबकुछ ठीक होने की बात कही।

बहन के घर गए थे रंजीत
रंजीत सिंह पहले पत्नी रियंका व एक वर्षीय पुत्री तन्वी के साथ छिबरामऊ के मोहल्ला हरिनगर में रहने वाली बहन के घर दौज के लिए गए थे। तिलक कराने के बाद दोपहर के समय बाइक से पत्नी को मायके ले जा रहा था। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed