फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road accident

अलग अलग सड़क हादसों में चार की मौत, मचा कोहराम

Fri, 11 Dec 2020 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
road accident
कासगंज। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाए हैं। वहीं एक हादसे में गंभीर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कासगंज। बरेली मार्ग पर तुमरिया नगला के निकट बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। बृहस्पतिवार की देर शाम अहरोली निवासी शांती देवी (62) पत्नी बनवारी लाल अपने पुत्र देश प्रकाश के साथ बाइक पर भुजपुरा वितरोई बदायूं भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए जा रही थीं। सोरों के नगरिया तुमरिया नगला के निकट वह बाइक से नीचे गिर गई। जिससे उनके गंभीर चोट आ गई। इसी बीच उधर से गुजर रही 112 पुलिस सेवा को रुकवाकर उनको सोरों के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर उनके परिजन अस्पताल पहुंच गए। उनका शव देखकर चीत्कार मच गया। संवाद
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़ी महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
कासगंज। कासगंज-अतरौली मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर ग्राम वाहिदपुर के समीप सड़क किनारे महिला को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे में मौत का शिकार राधा (21) पत्नी विवेक कुमार सिकंदरपुर अकराबाद अलीगढ़ हुई। वह अपने पति के साथ बाइक से मायके बिरसुआ ढोलना आ रहा थी। वाहिदपुर के समीप पति पेशाब करने लगा तो महिला सड़क किनारे खड़ी हो गई। इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे पर लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया गया कि उसकी शादी छह माह पूर्व हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोडर टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों कोहराम
कासगंज। कासगंज-बरेली मार्ग पर बिजली घर के समीप बाइक सवार को लोडर टेंपो ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बृहस्पतिवार की देर शाम अरविंद (25) पुत्र तेजपाल निवासी उद्दनपुर सहावर बाइक से दावत खाने के लिए बिजली के समीप एक लॉज में आया हुआ था। जब वह वापस जा रहा था तो उसे बिजलीघर के समीप लोडर टेंपो ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में राहगीर एकत्रित हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो बिलख-बिलखकर रोनेे लगे।

बस की टक्कर से टेंपो सवार युवक की मौत, एक घायल
कासगंज। कासगंज-अलीगढ़ मार्ग पर हजारा नहर के समीप बस ने टेंपो में टक्कर मार दी। जिससे उसमें सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में मौत का शिकार महाराजसिंह (45) पुत्र किशोरीलाल निवासी सिंहौला हुआ। वह टेंपो से अपने घर जा रहा था। हजारा नहर के समीप टेंपो में बस ने टक्कर मार दी। जिससे उसमें सवार महाराजसिंह की मौत हो गई। जबकि यादराम पुत्र हेतराम गंभीर घायल हो गया। हादसे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे में घायल यादराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed