फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road accident

तेज रफ्तार- कार ने दिया तीन हादसों को अंजाम, छात्र की मौत, तीन घायल

Sun, 01 Nov 2020 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
road accident
कासगंज में सड़क दुर्घटना में मृतक सूरज का फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
कासगंज। शनिवार रात भर बाजार में तेज रफ्तार दौड़ रही कार ने सोरों गेट से लेकर भिटौना तक तीन हादसों को अंजाम दिया। भिटौना के हादसे में एक छात्र की मौत हुई है जबकि सोरों गेट पर हुए हादसे में सहायक अध्यापिका सहित तीन लोग घायल हुए हैं। इसके बाद भी कार चालक ने पास में ही खड़ी कार में टक्कर मार दी। पुलिस ने चालक को कार के साथ अपनी हिरासत में ले लिया है। वहीं मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

एक कार रात लगभग साढ़े नौ बजे नदरई गेट से बाजार में होते हुए गुजर रही थी। सोरों गेट पर इस कार ने सड़क किनारे खड़ी सहायक अध्यापिका ओमवती, उनकी बेटी शिवानी, भतीजी अराध्या को टक्कर मार दी। जिससे तीनों ही घायल हो गईं। तीनों को जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। सहायक अध्यापिका को रेफर किया गया है। इस घटना को अंजाम देकर भाग रही कार ने सोरों गेट के समीप खड़ी एक अन्य कार में भी टक्कर मारी। उसके बाद चालक तेज रफ्तार के साथ कार को सोरों गेट की तरफ ले गया। यहां नोवा फैक्ट्री के समीप सड़क किनारे से गुजर रह रहे सूरज(16) पुत्र कांता प्रसाद को रौंद डाला। सूरज की मौके पर मौत हो गई। जानकारी मिलने पर कासगंज और सोरों पुलिस ने कार पकड़ने के लिए घेराबंदी की। सोरों पुलिस ने नगरिया के समीप से चालक के साथ कार को पकड़ लिया। पुलिस ने चालक को कासगंज कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने अलग अलग तहरीरों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बुझ गया इकलौता चिराग
सूरज मां बाप का इकलौता पुत्र था। उसकी एक बहन 12 साल की सिमरन है। पुत्र की मौत के बाद पूरा परिवार टूट गया है। मां सुनीता देवी का रो रोकर बुरा हाल है। उसका सदमे जैसा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी का कहना
- तेज रफ्तार कार ने तीन हादसों को अंजाम दिया। घायलों को उपचार के लिए भिजवाया है। मृतक का पोस्टमार्टम कराया है। चालक को जेल भेजा जा रहा है- कुलदीप शर्मा, चौकी प्रभारी, आवास विकास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed