{"_id":"5e273dda8ebc3e4b1a0f4d24","slug":"road-accident-kasganj-news-agr4259080111","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खेल रहे मासूम को लोडर टेंपो ने रौंदा, मौके पर मौत - मासूम की मौत से परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर खेल रहे मासूम को लोडर टेंपो ने रौंदा, मौके पर मौत - मासूम की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
कासगंज के पोस्टमार्टम गृह पर एकत्रित मृतक बालक आदेश के परिजन
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम खेड़ा में घर के बाहर खेल रहे मासूम को लोडर टेंपो ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने लोडर टेंपो को कब्जे में लेकर वाहन चालक को हिरासत में लिया है।
परिजनों ने बताया कि आदेश (3) पुत्र सत्यपाल घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रहे लोडर टेंपो ने उसमें टक्कर मार दी। जिससे से उसकी मौत हो गई। अन्य बच्चों की चीख पुकार से ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। मासूम का शव देखकर परिजन चीत्कार कर उठे। उनका रो रो कर बुरा हाल था। हादसे की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोडर टेंपो को कब्जे में ले लिया। चालक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बालक के शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता सत्यपाल ने चालक दिलशाद निवासी नगला मुल्ला के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी।
चार बहनों के बीच इकलौता भाई था मासूम
कासगंज। सड़क हादसे में मृतक मासूम आदेश (3) पुत्र सत्यपाल चार बहनों के बीच इकलौता भाई था। चार बहने उससे बड़ी हैं। उसकी मां सीमा का रो रो कर बुरा हाल था। वहीं जिस लोडर टैंपो की टक्कर से मासूम आदेश (3) की मौत हुई उसे वाहन एक सप्ताह पहले ही खरीदा गया था। जिसे लेकर चालक दिलशाद जा रहा था।