फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road accident

हादसे में एसओ और आरक्षी के घायल होने की खबर पर अधिकारी चिंतित

Sun, 19 Jan 2020 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
road accident
कासगंज। फिरोजाबाद क्षेत्र में थाना सिकंदरपुर वैश्य के प्रभारी हरिराम वर्मा और आरक्षी धीरेंद्र के घायल होने की खबर पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई और अफसर चिंतित हो उठे। एसपी पल पल थानाध्यक्ष के परिजनों से जानकारी लेते रहे। हालांकि उनकी हालत काफी चिंताजनक बनी हुई है। थानाध्यक्ष छुट्टी लेकर शनिवार को इटावा गए थे। लौटकर वह देर रात आगरा जा रहे थे। फिरोजाबाद के समीप एक्सप्रेस वे पर उनकी निजी कार का अचानक टायर फट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान उनके सिर में गहरी चोट आ गई और अधिक रक्तस्राव हो गया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। एसओ के साथ में सिकंदरपुर वैश्य थाने का आरक्षी धीरेंद्र भी था जो छुट्टी लेकर गया हुआ था। एसओ को उपचार के लिए सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी पुलिस महकमे के अधिकारियों को हुई तो उनकी खलबली मच गई। अधिकारी चिंतित हो गए। एसपी सुशील घुले पल पल परिजनों से उनके बारे में जानकारी लेते रहे। शाम तक उनकी हालत काफी चिंता जनक बनी हुई थी। पूरे महकमे में इस सड़क हादसे की चर्चा से पुलिसकर्मी चिंतित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed