फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road Accident In Mainpuri One Dead One Injured

मैनपुरी: सड़क हादसे में कन्नौज के युवक की मौत, दिवाली पर दिल्ली से आने के दौरान हुआ हादसा

Wed, 03 Nov 2021 12:18 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 03 Nov 2021 12:18 PM IST
सार

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने बाइक सवारों को उठाया लेकिन तब तक एक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम गृह भेजा है।

विज्ञापन
Road Accident In Mainpuri One Dead One Injured
demo pic

विस्तार

मैनपुरी जनपद के कुरावली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह जीटी रोड पर हादसा घटित हो गया। थाना क्षेत्र के गांव लखौरा के पास बुधवार की सुबह किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार कन्नौज निवासी युवक की मौत हो गई। वहीं चचेरा भाई घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। दोनों युवक दिवाली पर घर आ रहे थे।

विज्ञापन


जीटी रोड पर हुआ हादसा
कन्नौज के थाना सौंरिख क्षेत्र के खानपुर निवासी 25 वर्षीय सतेंद्र उर्फ भोला नागर नोएडा में प्राइवेट नौकरी करता था। उसके साथ चचेरा भाई गौरव निवासी गांव बेटारामपुर कन्नौज भी रह रहा है। दिवाली पर दोनों मंगलवार की देर रात बाइक से घर वापस आने के लिए निकले थे। बुधवार की सुबह करीब 4:30 बजे बाइक जब थाना क्षेत्र में गांव लखौरा के पास पहुंची, तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में सतेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवाया वहीं घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने के कुछ परिजन भी मोर्चरी आ गए। 
विज्ञापन


बटेश्वर मेला: 11 लाख की घोड़ी लाडली पर फिदा हो रहे खरीदार, ऊंट का नाच देख सीडीओ हुए अचंभित, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed