फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road accident in etah

बाइक सवार युवक को मैक्स ने रौंदा, मौत

Sun, 18 Aug 2019 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
road accident in etah
कासगंज के मालगोदाम चौराहे पर विद्युत पोल हटाने के दौरान रोके गया ट्रैफिक - फोटो : KASGANJ
एटा। शहर से बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे युवक की मैक्स पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार उसके दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को आगरा रेफर कर दिया गया। वहीं मरथरा के पास मैक्स की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना सकीट के गांव कौंची निवासी गिरीश (28) पुत्र मानपाल उर्फ पप्पू दोपहर में एटा आया था। शहर में काम निपटाने के बाद गिरीश कौंची लौट रहा था। इस दौरान गांव निधौली खुर्द पर दोस्त सिंधी पुत्र आलम और इजयामल पुत्र इकबाल मिल गए। पुलिया के पास तीनों बातें कर रहे थे। तभी अज्ञात मैक्स ने तीनों को रौंद दिया। हादसे में तीनों दोस्तों के गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान गिरीश ने दम तोड़ दिया। वहीं सिंधी और इजयामल को आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं थाना कोतवाली नगर के मोहल्ला सुनहरी नगर निवासी विनोद कुमार (52) पुत्र अमर सिंह बाइक से गांव मरथरा थाना कोतवाली देहात गए थे। लौटते समय मरथरा चौराहे पर अज्ञात मैक्स की चपेट में आने से वह घायल हो गए। घायल विनोद को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए आगरा रेफर कर दिया है। इधर, अन्य हादसों में मिललेश कुमारी पत्नी बाबूराम निवासी नगला परवीन थाना जैथरा और सूरज पुत्र मुन्नालाल निवासी थाना व कस्बा एका जिला फिरोजाबाद घायल हो गए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed