{"_id":"616ea12d54a072267469c65f","slug":"road-accident-in-eath-canter-hits-bhabhi-and-nanad-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कैंटर ने सड़क किनारे रुके ननद-भाभी को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कैंटर ने सड़क किनारे रुके ननद-भाभी को रौंदा, एक की मौत
Tue, 19 Oct 2021 04:15 PM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 19 Oct 2021 04:15 PM IST
सार
एटा में हुए हादसे के बाद परिवार में चीत्कार मच गया। घायल युवती को इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा में कोतवाली देहात क्षेत्र कासगंज रोड स्थित गांव असरौली के पास मंगलवार की सुबह कैंटर ने सड़क किनारे खड़ीं ननद-भाभी को रौंद दिया। इस हादसे में भाभी की मौके पर ही मौत हो गई। ननद को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। बाइक से जा रहे दंपती के साथ बच्चे को लघुशंका कराने के लिए रुके थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। वहीं थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव सुन्ना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार घायल हुए हैं, दोनों को रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
अस्पताल जा रहे थे
कैंटर के रौंदने से गांव नगला बधु निवासी मनीषा देवी (28) पत्नी नीलेंद्र की मौत हुई है। जबकि ननद रूपा देवी गंभीर रूप से घायल हुईं है। मृतका के पति नीलेंद्र ने बताया कि पत्नी के पेट में दर्द रहता था, चिकित्सकों ने पथरी होने की आशंकाएं जाहिर की थी। इसके चलते बहन रूपा देवी को साथ लेकर पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए बाइक से अस्पताल लेकर जा रहे थे। गांव असरौली के पास दो वर्षीय पुत्र शेखर को लघुशंका कराने के लिए रुक गए। पत्नी और बहन बाइक के पास ही खड़ी हो गईं। तभी पीछे से कैंटर ने दोनों को रौंद दिया। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहन गंभीर हालत में घायल हुई है, उसे आगरा रेफर किया गया है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
एक अन्य हादसे में दो घायल
वहीं थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव सुन्ना के पास सोमवार की देरशाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 21 वर्षीय गौरव निवासी संजय नगर और इसका दोस्त 18 वर्षीय निखिल कुमार दुबे निवासी महाराणा प्रताप नगर घायल हुआ है। दोनों ही हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...
एटा: कार की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम