{"_id":"5abb92424f1c1b542a8b4575","slug":"road-accident-in-agra-died-4-people","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में बड़ा हादसा, 20 फीट गहरे नाले में गिरी कार, 2 छात्राओं समेत 4 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में बड़ा हादसा, 20 फीट गहरे नाले में गिरी कार, 2 छात्राओं समेत 4 की मौत
न्यूज डेस्क अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट में इन चारों की हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में सिकंदरा स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार को एक तेज स्पीड कार 20 फीट गहरे नाले में गिर गई। इससे उसमें सवार दो छात्राओं समेत चार लोगों की मौत हो गई।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार से चारों को बाहर निकाला। तीन लोगों को एक हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार काफी स्पीड में थी। इसके चलते दीवार तोड़ते हुए नाले में जा गिरी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और उन्हें नाले से बाहर निकाला गया। सभी की डूबने से मौत हुई है।

नाले से शव निकाले गए
शव बाहर निकाला गया
- फोटो : अमर उजाला
शहर के बोदला निवासी प्रमोद मिश्रा (20) बुधवार को अपने पड़ोसी की आई टेन कार लेकर गया था। उसने बताया था कि अपने दोस्तों के साथ कहीं जा रहा है।
उसके साथ उसका दोस्त गौरव वर्मा (23) निवासी सेक्टर एक, इसके अलावा दो बीए फाइनल ईयर की छात्राएं ज्योति पुत्री विजय उपाध्याय निवासी बोदला और साक्षी कुशवाहा पुत्री मूलचंद निवासी महर्षिपुरम भी कार में सवार थे।
गौरव, ज्योति और साक्षी ने अपने परिजनों से यह कहकर निकली थीं कि अपने दोस्त से मिलने के लिए जा रहे हैं। चारों कार से कहां जा रहे थे। यह साफ नहीं हो सका है।

शरीर में भर गया था पानी
शव बाहर निकालता सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि कार सिकंदरा के इंडस्ट्रियल एरिया में काफी स्पीड में दौड़ रही थी। कार प्रमोद ही चला रहा था। तभी कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे एक बीस फीट गहरे नाले में समा गई।
आसपास के लोगों ने कार गिरने की आवाज सुनकर दौड़ लगा दी। एक युवक ने दौड़कर फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी पहुंचा और यहां पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
इस दौरान पुलिस को मौके पर पहुंचने में करीब 20 मिनट लग गए। इसके इसके बाद एक सिपाही रस्सी के सहारे नाले में उतारा और एक-एक कर कार सवारों को बाहर निकाला।

परिजनों में मचा कोहराम
पुलिस गौरव, ज्योति और साक्षी को लेकर तुंरत प्रभा हॉस्पिटल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रमोद शव सबसे बाद में निकाला जा सका।
सूचना पाते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।