{"_id":"5c2993fbbdec22571f2ed6b6","slug":"road-accident-at-yamuna-expressway-in-mathura-one-person-dead-several-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दूसरे से टकराईं कई गाड़ियां, पूर्व फौजी की मौत, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दूसरे से टकराईं कई गाड़ियां, पूर्व फौजी की मौत, 10 घायल
Mon, 31 Dec 2018 09:28 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मांट (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मांट (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 31 Dec 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रक को हटाती क्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में सोमवार की सुबह को करीब पौने आठ बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 92 के पास (नोएडा की तरफ जाने वाली लेन पर) कोहरे से 10 वाहन टकरा गए। इस हादसे में कार सवार आगरा निवासी एक रिटायर फौजी की मौत हो गई, जबकि दूसरे वाहनों में सवार नौ लोग घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में तकरीबन 20 लोग चोटिल हुए हैं, जो टोल प्लाजा पर उपचार कराने के बाद घरों को चले गए। पुलिस का कहना है कि नोएडा जा रहे मिर्च भरे कैंटर में पीछे से एक बस टकराई और फिर एक-एक करके करीब दस वाहन भिड़ते चले गए। हादसों के कारण एक्सप्रेसवे करीब एक घंटा प्रभावित हुआ।
हादसा सुरीर कोतवाली क्षेत्र में मिरताना गांव के पास हुआ है। आगरा की तरफ से मिर्च लेकर एक कैंटर नोएडा जा रहा था। घने कोहरे के कारण एक प्राइवेट बस पीछे से कैंटर से टकरा गई। बस की टक्कर से कैंटर पलट गया। कैंटर के पलटते ही जब गाड़ियां रुकनी शुरू हुईं तो कोहरे के कारण एक दूसरे से टकराती चलीं गईं।

हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
इसी के चलते आगरा से नोएडा जा रही एक कार आगे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में आगरा के निरोत्तम कुंज मधुनगर निवासी रिटायर फौजी राजेश कुमार पुत्र खेमचंद (42) की मौत हो गई जबकि उसका साथी सतेंद्र घायल हो गया है।
वहीं, जो दूसरी गाड़ियां टकराईं उनमें सवार रवेंद्र पुत्र सुरेंद्र निवासी हमीरपुर, प्रमोद कुमार निवासी हमीरपुर, अनुराग कुमार निवासी शमशाबाद आगरा, लक्ष्मण निवासी छतरपुर बिहार, चंद्रवीर खेरागढ़ आगरा, आदिल खान और इमरान खान खलीलाबाद जिला संत कबीरनगर, राजेश कुमार निवासी मैनपुरी, अरविंद कुमार एटा भी चोटिल हुए थे।
जबकि करीब बीस लोग ऐसे थे तो टोल प्लाजा पर ही प्रारंभिक उपचार लेकर अपने घरों को चले गए। इस हादसे से एक्सप्रेसवे एक घंटा प्रभावित रहा। मांट टोल प्लाजा पर वाहनों को रोक दिया गया था। करीब नौ बजे एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक सुचारु हो सक ा।

कार काटकर निकाला गया था घायलों को
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार
- फोटो : अमर उजाला
जिस कार में रिटायर फौजी अपने साथी सतेंद्र के साथ था हादसे में वह बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार खुल नहीं पा रही थी। बाद में गैस कटर से काटकर रिटायर फौजी और सतेंद्र को बाहर निकाला गया था।
सतेंद्र का कहना है कि वह दोनों आगरा वाटर वर्क्स से नोएडा जाने को कार में लिफ्ट लेकर बैठे थे। गाड़ी एक दरोगा की बताई जा रही है।
सतेंद्र का कहना है कि वह दोनों आगरा वाटर वर्क्स से नोएडा जाने को कार में लिफ्ट लेकर बैठे थे। गाड़ी एक दरोगा की बताई जा रही है।