{"_id":"61a8962b19abd54d843c6591","slug":"road-accident-at-highway-girl-student-died-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में हाईवे पर हादसा: अज्ञात वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर, छात्रा की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में हाईवे पर हादसा: अज्ञात वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर, छात्रा की मौत, तीन घायल
Thu, 02 Dec 2021 03:17 PM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 02 Dec 2021 03:17 PM IST
सार
हादसा उस वक्त हुआ जब एसएससी की परीक्षा देने के लिए कुछ अभ्यर्थी अपने परिजनों के साथ जा रहे थे।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
एसएससी की परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों के वाहन में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला अभ्यर्थी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
हादसा गुरुवार सुबह एत्मादपुर हाइवे के निकट छलेसर क्षेत्र में घटित हुआ। एसएससी का पेपर देने के लिए कुछ अभ्यर्थी रामबाग से ऑटो में जा रहे थे। नगला रामबक्स स्थित देव कॉलेज में एसएससी की परीक्षा थी। अलीगढ़ के अतरौली के गांव पिपली निवासी 20 वर्षीय रितु शर्मा पुत्री राकेश शर्मा अपने चचरे भाई प्रशांत के साथ रामबाग से ऑटो में बैठकर देव कालेज जा रही थी।
पुलिस ने घायलों को भेजा अस्पताल
इसी टेम्पो में एक अभ्यर्थी सुमित कुमार अपने पिता मनीष निवासी धनौली, मलपुरा भी था। छलेसर स्थित पेट्रोल पंप के सामने ऑटो को पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में रितु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य सवारी घायल हो गईं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।