{"_id":"616becc0c37937291427d971","slug":"road-accident-at-firozabad-couple-die-today-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस के कुचलने से दंपती की मौत, लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस के कुचलने से दंपती की मौत, लोगों ने किया हंगामा
Sun, 17 Oct 2021 02:58 PM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 17 Oct 2021 02:58 PM IST
सार
फिरोजाबाद में हादसा उस समय घटित हुआ जब एक रोडवेज बस गलत दिशा से आ रही थी। दंपती को रौंदती हुई बस निकल गई। स्थानीय लोगों ने बस को रुकवाकर खड़ा कर लिया और सड़क पर हंगामा करने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
फिरोजाबाद में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में रविवार को जाटवपुरी चौराहा पर रोडवेज बस की चपेट में आने से दंपती की मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए। एसपी सिटी सहित देहात और सिटी सर्किल का फोर्स मौके पर पहुंचा। बस चालक को हिरासत में लेने के साथ ही पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करीब एक घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर चले हंगामे के बीच पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर हटाया।
विज्ञापन
रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला हस्मत नगर निवासी 55 वर्षीय वकील खां अपनी पत्नी नसरीन (50) के साथ दवा लेकर ऑटो से जाटवपुरी चौराहा पर दोपहर करीब 12 बजे पहुंचे थे। तभी शिकोहाबाद की तरफ से आ रही हाथरस डिपो की बस एक ऑटो के बचाने के चक्कर में बेकाबू हो गई। चालक ने ऑटो बचाने के लिए बस को दूसरी दिशा में काट दिया। इसके कारण हाईवे पर ऑटो के समीप खड़े दंपती चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। भीड़ ने बस चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस
हादसे की सूचना पर एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र, सीओ सिटी हरिमोहन सिंह, सिटी मौके पर पहुंचे। इस बीच सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए और हाईवे को जाम कर दिया। पुलिस ने आनन-फानन में शवों को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शवों के अस्पताल जाने के बाद भी भीड़ हाईवे पर डटी रही और बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग कर रही थी। करीब एक घंटे चले हंगामे के बीच पुलिस ने बमुश्किल आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस जैसे ही जाटवपुरी चौराहा पर पहुंची। तभी बस के आगे ऑटो आ गया। ऑटो में करीब सात से आठ सवारियां बैठी थी। जिसको बचाने के लिए चालक ने बस को दूसरी तरफ काट दिया। इस बीच चालक ने संतुलन खो दिया और बस ने हाईवे पर खड़े दंपती को रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटनास्थल पर चर्चा थी कि हादसा बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। जबकि पुलिस ने बस के ब्रेक फेल होने की बात की पुष्टि नहीं की है। पुलिस बस चालक की लापरवाही मान रही है।
हाईवे का रुट किया डायवर्ट
हादसे के बाद जहां जाटवपुरी चौराहा पर हजारों की संख्या में लोग एकत्रित थे। वहीं लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने हाईव पर दौड़ने वाले वाहनों के रुट डायवर्ट कर दिए। सुभाष तिराहा की ओर से जाटवपुरी चौराहा की ओर जाने वाले वाहनों को प्रतिबंध कर दिया था। वहीं नगला बरी चौराहा से वाहनों को 60 फुटा रोड और शीतल खां की ओर मोढ़ा जा रहा था। जबकि आसफाबाद की ओर से शहर की ओर आने वाले वाहनों को बंबा बाईपास से निकाला जा रहा था।
पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे लोग
हादसे की सूचना के बाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए पोस्टमार्टम हाउस पर सपा एमएलसी डा. दिलीप यादव, सपा जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल, शहरकाजी शाहनियाज अली के साथ अन्य लोग पहुंचे। वहीं मृतक दंपत्ति के पांच पुत्र और दो पुत्रियां है। वकील खां कांच का कारोबार कर परिवार का भरण पोषण करते थे।
बस की चपेट में आने से दंपती की मौत हुई है। मृतक दंपत्ति के बेटे वाजिद की तहरीर पर बस चालक रामकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकेश चंद्र मिश्र एसपी सिटी
सौ करोड़ टीकाकरण का जश्न: आगरा में डीएम और एसएसपी ने चलाई 100 किलोमीटर साइकिल