फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   100 Croreth Corona Vaccine In India Agra DM And SSP Drive Cycle To 100 Kilometer

सौ करोड़ टीकाकरण का जश्न: आगरा में डीएम और एसएसपी ने चलाई 100 किलोमीटर साइकिल

Sun, 17 Oct 2021 11:32 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 17 Oct 2021 11:32 AM IST
सार

सौ करोड़ टीकाकरण का जश्न पूरे देश में मनाया जाएगा। आगरा में ताजमहल को छोड़कर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा सभी स्मारकों पर तिरंगी लाइटें लगाई गईं थीं। वहीं रविवार को सौ किलोमीटर की साइकिल रैली निकाली गई।

विज्ञापन
100 Croreth Corona Vaccine In India Agra DM And SSP Drive Cycle To 100 Kilometer
आगरा: डीएम और एसएसपी ने चलाई साइकिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में सौ करोड़ कोरोना टीकाकरण के उपलक्ष्य में खुशी मनाई जा रही है। रविवार को इसी क्रम में जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह और एसएसपी मुनिराज जी ने जिला मुख्यालय से साइकिल रैली निकाली। फतेहपुर सीकरी से यह रैली वापस जिला मुख्यालय पहुंची। इस दौरान सौ किलोमीटर की साइकिलिंग की गई।

विज्ञापन


एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि देश में कोरोना टीकाकरण अपना सौ करोड़ का लक्ष्य पूरा कर रहा है। इसलिए डीएम प्रभु नारायण सिंह और आगरा साइकिलिस्ट ग्रुप के साथ एक रैली निकाली गई है। आगरा पुलिस की टीम लगातार साइकिलिस्टों की सुरक्षा के लिए साथ रही और फतेहपुरसीकरी में पुलिस द्वारा उनका स्वागत किया गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने आगरा में ताजमहल को छोड़कर कई स्मारकों को तिरंगी रोशनी से रात को रोशन किया है। वहीं आगरा के पुलिस प्रशासन अधिकारियों ने 100 किलोमीटर की साइकिल रैली रविवार को की। ये साइकिल रैली राजस्थान के पास मॉर्डन स्कूल के पास तक गईं और वहां से वापस आई।
विज्ञापन


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed