{"_id":"6056f0b78ebc3ef1095d2056","slug":"road-accident-at-fatehpur-sikari-mainy-injured-today-news-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरसीकरी में हादसा: इनोवा-ट्रैक्टर की टक्कर, सड़क पर मची चीख पुकार, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरसीकरी में हादसा: इनोवा-ट्रैक्टर की टक्कर, सड़क पर मची चीख पुकार, कई घायल
Sun, 21 Mar 2021 12:37 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:37 PM IST
विज्ञापन
आगरा फतेहपुरसीकरी पर हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में फतेहपुर सीकरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेरामोरी बांध के कट पर रविवार सुबह एक इनोवा और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में एक दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद राजमार्ग पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।
बताया गया है कि फतेहपुरसीकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार तड़के ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर कुछ महिलाएं, लड़कियां व पुरुष खेत में गेहूं की कटाई के लिए जा रहे थे। हाईवे के कट पर इनोवा गाड़ी से टक्कर हो गई। तेज गति से टकराव होने के कारण ट्रॉली में बैठे मजदूर सड़क पर गिर गए। इस हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई जिसमें कई महिलाएं बुरी तरह से चोटिल हो गईं।
आगरा: जिला पंचायत में 17 पद महिलाओं व 19 पद अनारक्षित, देखिए अनंतिम सूची
विज्ञापन
गंभीर चोट के कारण कुछ घायल आगरा रेफर
घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए फतेहपुर सीकरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जिनमें कुछ को अधिक गंभीर चोट होने के कारण आगरा रेफर कर दिया गया। ट्रॉली में करीब 22 लोग सवार थे, जिनमें से कुछ घायलों ने निजी क्लीनिक पर अपना उपचार कराया। दुर्घटना होने के कारण हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जाम को खुलवाया।