फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road Accident At Agra Firozabad Highway Car Collided With Divider One die

आगरा में हाईवे पर हादसा: डिवाइडर पर चढ़ी बेकाबू वैगनआर कार, एक की मौत, एक घायल

Wed, 01 Dec 2021 11:02 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 01 Dec 2021 11:02 AM IST
सार

कार सवार शादी से लौट रहे थे तभी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे के बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
 

विज्ञापन
Road Accident At Agra Firozabad Highway Car Collided With Divider One die
आगरा: कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर बुधवार की सुबह कार चालक को झपकी लगने से हादसा घटित हो गया। तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़़ने के बाद पेड से टकरा गई। कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों लोग शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


गायत्री विहार कॉलोनी आगरा थाना एत्माद्दौला निवासी 58 वर्षीय शालिग्राम पुत्र अंगदराम अपने साथी राजेश के साथ बुधवार तड़के शिकोहाबाद में भांजे की शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। तभी एत्मादपुर के निकट कल्पना ढाबे के पास वैगनआर कार UP 80 CH 7265 अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी चली गई, और पेड़ से जा टकराई गई। हादसे में सालिगराम वर्मा पुत्र अंगदराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी राजेश गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया।  घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed