{"_id":"6885a6c356e4e39c8e0b7dff","slug":"ro-aro-examination-organized-in-uttar-pradesh-including-agra-2025-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आरओ-एआरओ परीक्षा: 76 केंद्र गए कड़ी सुरक्षा जांच के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश; कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरओ-एआरओ परीक्षा: 76 केंद्र गए कड़ी सुरक्षा जांच के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश; कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम
Sun, 27 Jul 2025 09:50 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 27 Jul 2025 09:50 AM IST
सार
आगरा में रविवार को 76 केंद्रों पर आरओ-एआरओ परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दाैरान बड़ी सुरक्षा जांच के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम भी बनाया गया।
विज्ञापन
Exam
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
आगरा में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) की परीक्षा रविवार को जिले में 76 केंद्रों पर होगी। सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक होने वाली इस परीक्षा में 35,698 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा में मोबाइल, ई-गैजेट्स, डिजिटल/स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ्र किसी भी तरह कम्युनिकेशन डिवाइस प्रतिबंधित रहेगी।
परीक्षा केंद्रों का शनिवार को एडीएम प्रोटोकॉल प्रशांत तिवारी ने जायजा लिया। शनिवार शाम को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गईं। मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान एमजी रोड पर अभ्यर्थियों को जाम से निजात दिलाने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। परीक्षा में 76 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 76 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।

Trending Videos
इनके अलावा 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 15 स्टेटिक मजिस्ट्रेट आरक्षित रहेंगे। परीक्षा के सकुशल संचालन के लिए सिविल डिफेंस कार्यालय कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका नंबर 0562- 2260550 है।
परीक्षा केंद्र पर तैनात कर्मचारियों, कक्ष निरीक्षक को आईडी कार्ड रखना अनिवार्य है। छात्रों के मोबाइल तथा बैग रखने के लिए क्लॉक रूम स्थापित किए गए हैं। रविवार सुबह 4:30 बजे स्ट्रांग रूम में पर्याप्त पुलिस बल मौजूदगी में प्रश्न-उत्तर पत्रक सुरक्षित तरीके से केंद्रों पर पहुंचाएंगे।