फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rld Leader Jayant Chaudhary addressed Mahapanchayat In Mathura

मथुरा: महापंचायत में बोले जयंत चौधरी- किसानों को बनना होगा ताकतवर

Thu, 18 Feb 2021 07:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 18 Feb 2021 07:10 PM IST
सार

  • मथुरा जिले के सौंख में गुरुवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की महापंचायत हुई। इसमें जयंत चौधरी ने नए कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन
Rld Leader Jayant Chaudhary addressed Mahapanchayat In Mathura
महापंचायत को संबोधित करते जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि नए कृषि कानूनों से किसानों को बहुत नुकसान होगा। भाजपा ने किसानों को खालिस्तानी बोलकर उन्हें गाली देने का काम किया है। देश की प्रगति का रास्ता किसान के खेत से होकर निकलता है। हमें अपनी खोई हुई पहचान और ताकत को दोबारा पाना होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी किसानों के हितैषी नहीं हैं। अभी तो हमने लट्ठ खाए हैं, अगर किसान के हक के लिए हमें गोली खानी पड़ी तो उससे भी हम पीछे नहीं हटेंगे। किसान को मेहनत, खून-पसीने की कमाई चाहिए न कि दलाली की। छोड़ो पद, छोड़ो सरकार और दलाली छोड़ो। दिल्ली में जो कीलें किसान के लिए लगाईं उन कीलों का जवाब हमें वोट से देना होगा। 
विज्ञापन


जयंत ने कहा कि अगर तीनों कृषि कानून वापस नहीं लिए तो यह आंदोलन जारी रहेगा। किसान नए कृषि कानूनों का बदला पंचायत चुनावों में वोट से देंगे। महापंचायत में खुटैलपट्टी क्षेत्र की सरदारी की ओर से जयंत चौधरी को किसान की पहचान हल, गदा, चांदी का मुकुट भेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बुजुर्गों ने जयंत को बताया चौधरी चरण सिंह
अरे भईया ये तो बिल्कुल चौधरी चरण सिंह सौ लग रह्यौ है। ये बातें खुटैलपट्टी क्षेत्र के उन बुजुर्गों के मुंह से आवाज निकली, जिन्होंने रोशन सिंह के समर्थन में हुई चुनावी सभा में किसानों के मसीह चौ. चरण सिंह को देखा था। 72 वर्ष के रामकिशन और 68 वर्ष के बच्चू सिंह आपस में बातें कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed