{"_id":"61acf7e4b210f7353b139832","slug":"riya-s-father-want-justice-warning-for-self-ignation-kasganj-news-agr51692149","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिया को न्याय न मिला तो परिवार सहित करेंगे आत्मदाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिया को न्याय न मिला तो परिवार सहित करेंगे आत्मदाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। चार दिन पूर्व हुई रिया की मौत के मामले में नया मोड़ आ रहा है। पीड़ित पिता ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटों में आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई और जल्द ही न्याय न मिला तो परिवार सहित आत्मदाह कर लेंगे और इसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा। आरोप लगाया है कि पुलिस पूरी तरह हत्यारोपियों को बचाने में जुटा हैं।
रविवार को छात्रा रिया के पिता संदीप राजपूत ने पत्रकारों से वार्ता की। उनके साथ उनकी पत्नी अनीता राजपूत भी थीं। पिता ने कहा कि पुलिस के पास गवाह हैं, सबूत हैं तब भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस ने हमें चार दिनों से सिर्फ कोरा आश्वासन दिया है। अब तो पुलिस यहां तक धमका रही है कि ज्यादा दबाव बनाया तो मामला बिगड़ जाएगा। पिता ने कहा है कि मेरी बेटी के चेहरे पर निशान साफ-साफ बता रहे थे कि उसने हत्यारों से जंग लड़ने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि एफआईआर के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
ऐसे कहां सुरक्षित हैं बेटियां: अनीता राजपूत
छात्रा रिया की मां अनीता राजपूत का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि बेटियों की सुरक्षा के दावे सरकार द्वारा किए जा रहे हैं। आज एक बेटी की जान चली गई और आरोपियों को गिरफ्तार तक नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी को न्याय दो वरना पूरे परिवार सहित आत्मदाह कर लूंगी।