फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   riya's death, bullet hit, postmortem report

छात्रा के शव का चिकित्सकों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम, कराई गई वीडियो रिकॉर्डिंग

Fri, 03 Dec 2021 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
riya's death, bullet hit, postmortem report
कासगंज। बृहस्पतिवार को हत्या का शिकार हुई छात्रा के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को जिले के चिकित्सकों के पैनल ने किया। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई। पीएम होने के बाद स्पष्ट हो गया कि गोली लगना ही छात्रा की मौत कारण है। वहीं, छात्रा के पिता व ताऊ दूसरे जनपद के चिकित्सकों से पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे थे, लेकिन सदर विधायक देवेंद्र राजपूत व अन्य भाजपा नेताओं के समझाने के बाद परिजन जिले के चिकित्सकों से पोस्टमार्टम कराने को तैयार हुए।
विज्ञापन

छात्रा रिया के शव का पोस्टमार्टम एक महिला चिकित्सक व दो अन्य चिकित्सकों की मौजूदगी में किया गया। पोस्टमार्टम गृह पर पूरे दिन काफी गहमागहमी का माहौल बना रहा। पुलिस भी सतर्क थी। परिवार के लोग आशंकाओं से ग्रस्त थे। वह दूसरे जनपद के चिकित्सकों से पीएम कराने की मांग कर रहे थे। उन्होंने अपनी यह मांग अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के समक्ष रखी। पिता और ताऊ की मांग को लेकर पुलिस भी पसोपेश में आ गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने परिजनों को समझाया कि पोस्टमार्टम पूरी निष्पक्षता के साथ होगा और वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। बाद में सदर विधायक व अन्य भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिवार को समझाया बुझाया और पोस्टमार्टम के लिए राजी किया। इसके बाद दोपहर को पोस्टमार्टम शुरू हो सका। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को छात्रा का शव सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन

- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की मौत की वजह गोली लगना है। कोई अन्य इंजरी नहीं है। चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया है- रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed