फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   river, eshan nadi

तेज हुई ईशन नदी को पुनर्जीवित करने की मुहिम

Thu, 30 Jan 2020 10:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
river, eshan nadi
30एमएनपी-26-घिरोर के गांव सलेही में नाला खोदाई का निरीक्षण करते एसडीएम अनिल कटियार - फोटो : MAINPURI
कुसमरा/मैनपुरी। जिला प्रशासन द्वारा ईशन नदी को पुनर्जीवन देने के लिए शुरू की गई मुहिम अब रफ्तार पकड़ने लगी है। बृहस्पतिवार को कुसमरा में क्षेत्र में नगर पंचायत द्वारा नदी की सफाई कराई गई तो वहीं विकास खंड घिरोर के गांव नगला बख्ती से नदी में पानी छुड़वाया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने ईशन की सफाई के लिए ‘हमार बचपन, हमार नदी ईशन नदी’ अभियान की शुरुआत की गई है। इसके तहत नगर क्षेत्रों में नगर निकाय व ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों द्वारा सफाई कराने के साथ ही पानी छोड़ा जा रही है। इसी के तहत बृहस्पतिवार को कुसमरा में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी डॉ. आरपी सिंह ने गुलालपुर पुल के आसपास नदी की सफाई कराई। उन्होंने गंदगी साफ कराने के साथ ही पटरियों का समतलीकरण भी कराया।
विज्ञापन

वहीं घिरोर क्षेत्र में एसडीएम अनिल कटियार व जिला स्वच्छता समन्वयक नीरज शर्मा ने दो अलग-अलग गांवों में नाले की खोदाई करवाकर ईशन में पानी छुड़वाया। उन्होंने क्षेत्र के गांव नगला सलेही और नगला बख्ती से नाले की खोदाई करवाकर पानी छुड़वाया। एसडीएम ने पंचायत सचिवों को उनके क्षेत्र में नदी की सफाई कराने व पटरियों के सुंदरीकरण कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईशन की सफाई को पालिका लगा रही ग्रहण
मैनपुरी। ईशन नदी की सफाई अभियान को नगर पालिका ग्रहण लगा रही है। पालिका की गाड़ियों द्वारा ईशन नदी के किनारे ही कूड़ा डाला जा रहा है।
वर्तमान में ईशन नदी की सफाई का काम कराया जा रहा है। आसपास पड़ा कचरा भी साफ कराया जा रहा है। इसमें नगर पंचायत से लेकर ग्राम पंचायतों तक सभी को लगाया गया है लेकिन बृहस्पतिवार को जो नजारा जेल रोड पर ईशन नदी के पास था वो चौंकाने वाला था। यहां नगर पालिका की एक के बाद एक गाड़ी कूड़ा पलटने के लिए आ रही थीं। जब ईशन नदी और आसपास सफाई का काम चल रहा है तब नगर पालिका द्वारा यहां कूड़ा डाला जाना चौंकाने वाला ही है। नदी से कुछ ही दूरी पर पालिका कचरा फेंक रही है। इससे ईशन नदी की सफाई का क्या फायदा। नियमानुसार पालिका के लिए ट्रांसपोर्ट नगर में डंपिंग ग्राउंड बनाया गया है लेकिन नगर पालिका कर्मचारी यहीं कचरा डाल रहे हैं। खुलेआम यहां कूड़ा फेंका जा रहा है पर किसी को इसकी कानोंकान भनक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed