फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rithik denied bail, spends wedding anniversary in jail"

Agra News: रितिक को नहीं मिली जमानत, जेल में बीता शादी का दिन

Wed, 11 Mar 2026 09:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
rithik denied bail, spends wedding anniversary in jail"
रोहित शेट्टी प्रकरण: रितिक यादव का सूना पड़ा मकान
बाह। फिल्म निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू मुंबई स्थित घर के बाहर फायरिंग के आरोपी रोहित यादव को कोर्ट से जमानत नहीं मिल सकी। बुधवार को रितिक की शादी होनी थी, लेकिन उसका शादी वाला दिन जेल की सलाखों के पीछे बीता। परिजन ने शादी की स्थगित कर तारीख आगे बढ़ा दी। साथ ही प्रकरण में रितिक को फंसाने की बात दोहराई है।
विज्ञापन


रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने के आरोपियों को छिपाने के आरोप में बिजौली का रितिक यादव फंसा है। मुंबई क्राइम ब्रांच एवं हरियाणा एसटीएफ ने 15 फरवरी को झज्जर के मछरौली से रितिक यादव, बिजौली के दीपक शर्मा, सनी, सोनू को गिरफ्तार किया था। बुधवार को रितिक यादव की शादी होनी थी। उसी दिन कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई, लेकिन उसे जमानत नहीं मिल सकी। बिजौली स्थित घर पर रितिक यादव की मां गुड्डी देवी मिली। उन्होंने बताया घर पर रितिक यादव की शादी की तैयारी चल रही थीं। रंग रोगन कराया गया। जमानत नहीं मिलने के कारण शादी स्थगित कर तारीख आगे बढ़ा दी है। रितिक के पकड़े जाने के बाद से उसके पिता विनोद कुमार मुंबई में हैं। उन्होंने बताया 2 बेटे हैं। छोटा उनके पास रह कर पढ़ाई और तैयारी कर रहा है। बड़ा बेटा रितिक झज्जर और गुरुग्राम में प्राॅपर्टी का काम करने वाली कंपनी में सुपरवाइजर का काम करता है। 15 फरवरी की दोपहर रितिक से बात हुई थी। उसने एक और साइट पर काम मिलने की बात बताई थी। शादी को लेकर उससे काम न बढ़ाने की सलाह उन्होंने दी थी। शादी को लेकर समय से आने की बात भी हुई थी। उन्होंने बताया कि बेटा कंपनी में सुपरवाइजर का काम कर रहा था। भला वह गलत काम क्यों करेगा? कहा कि बेटा निर्दाेष होकर जल्दी ही छूटेगा। बाबा रामप्रकाश यादव ने बताया कि नाती को बुरा फंसाया है, आज उसकी शादी थी, जो ग्वालियर से तय हुई थी। जमानत न मिलने के कारण शादी को आगे बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि मुंबई कोर्ट में पहले 4 मार्च पड़ी। उसके बाद 10 मार्च और अब 20 मार्च को इस मामले में सुनवाई होगी। उन्होंने ये भी बताया कि रितिक के पिता विनोद कुमार रितिक की पैरवी के लिए मुंबई में ही डेरा डाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed