{"_id":"6442684bb634c6f3c707ef76","slug":"riot-control-training-for-police-personnel-agra-news-c-25-1-131735-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण का प्रशिक्षण
Fri, 21 Apr 2023 04:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 21 Apr 2023 04:11 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण का प्रशिक्षण
निकाय चुनाव और त्योहारों को देखते हुए एसएसपी ने दिए सतर्क रहने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। निकाय चुनाव और त्योहारों को लेकर पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया गया। एसएसपी आशीष तिवारी ने परेड की सलामी ली। पुलिस कर्मियों को दंगा निरोधक उपकरण चलाने का प्रशिक्षण कराया।
एसएसपी ने पुलिस बल को आगामी निकाय चुनाव, ईद की नमाज के अलावा अक्षय तृतीया पर बेहद सतर्क रहने की हिदायत दी। निकाय चुनाव और धार्मिक त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों की दौड़ भी कराई। उन्होंने कहा कि इस समय सोशल मीडिया से जुड़े अलग-अलग प्लेटफार्म पर नजर रखी जाए। माहौल खराब करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कर्मियों को दंगाइयों से निपटने के लिए पानी की बौछार, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रिनेड और मर्ची बम के इस्तेमाल की जानकारी दी गई। इस मौके पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व अलग अलग सेल के प्रभारी मौजूद रहे।