फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Riot control rehearsal done in police line

दंगा नियंत्रण रिहर्सल- पुलिस लाइन में किया गया दंगा नियंत्रण का रिहर्सल

Sat, 23 Apr 2022 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Riot control rehearsal done in police line
कासगंज के पुलिस लाइन में दंगा रिर्हसल में प्रशिक्षण लेते पुलिस कर्मी । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। शनिवार को पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण का रिहर्सल किया गया। दंगारोधी उपकरणों के साथ जिले के सभी थानों की पुलिस ने यह रिहर्सल किया। ड्रिल के लिए जिले को दो जोन में बांटा गया। एक कासगंज जोन बनाया गया तो दूसरा गंजडुंडवारा जोन। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने दंगा नियंत्रण रिहर्सल के संबंध में आवश्यक जानकारी दी और निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस रिहर्सल के लिए कासगंज को 7 जोन 32 सेक्टर व गंडुंडवारा को 6 जोन, 18 सेक्टर, सहावर को 6 जोन, 17 सेक्टर में विभाजित कर सेक्टर स्कीम लागू की। दंगा नियंत्रण रिहर्सल में पुलिस लाइन ग्राउंड में बलवा ड्रिल का रिहर्सल किया गया। इस दौरान बलवाई बने लोगों की भीड़ को तितर बितर करने के लिए ड्रिल के अंतर्गत कार्रवाई की गई। इस रिहर्सल में चार घुड़सवार, पांच अश्रुगैस, 6 लाठी पार्टी, 7 फायर पार्टी, 8 फर्स्ट एंड पार्टी, फोटो एवं वीडियोग्राफी का रिहर्सल कराया।
विज्ञापन

एसपी का कमांड मिलते ही टीम फायरिंग के लिए तैयार हो गईं। आगजनी की घटना पर कैसे नियंत्रण किया जाए इसका भी रिहर्सल किया गया। प्रदर्शनकारी भीड़ ने प्रदर्शन करते हुए आगजनी की और पत्थर भी उछाले। पुलिस और भीड़ के बीच संघर्ष भी दर्शाया गया। शाम तक पुलिस लाइन में यह रिहर्सल किया गया। राहत और बचाव के कार्य के तरीके भी बताए गए। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि दंगा नियंत्रण रिहर्सल में दंगारोधी उपकरणों से सभी पुलिसकर्मीलैस रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed