{"_id":"596fa0b64f1c1b7a638b4568","slug":"rickshaw-driver-died-due-to-electric-current-while-climbed-on-electric-pole","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस चालक के फटकारने से आहत रिक्शा चालक पोल पर चढ़ा , करंट लगने से मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस चालक के फटकारने से आहत रिक्शा चालक पोल पर चढ़ा , करंट लगने से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
बिजली का खंभा
- फोटो : amar ujala
आगरा में बोदला चौराहे पर बस चालक से विवाद के बाद रिक्शा चालक बिजली के पोल पर चढ़ गया। इससे उसे करंट लग गया। नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई।
आवास विकास कालोनी के सेक्टर एक 28 वर्षीय रिक्शा चालक बुधवार सुबह बोदला से रिक्शा लेकर जा रहा था। बोदला चौराहे के पास एक डेयरी के सामने जूता कर्मियों की बस के चालक से रिक्शा रास्ते में खड़ा करने को लेकर उसका विवाद हो गया।
बस चालक ने उसे फटकार दिया। इससे रिक्शा चालक आहत होकर चौराहे के पास ही लगे एक हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया। आसपास से गुजरते लोगों ने उसे रोकने का प्रयास नहीं किया। पोल पर चढ़ने के दौरान युवक का हाथ बिजली की लाइन से छू गया। उसे करंट लग गया, जिससे वह नीचे आ गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से उसके परिवारीजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने बताया कि युवक को गुस्सा ज्यादा आता था। एक साल पहले भी वह पोल पर चढ़ गया था। पुलिस ने उसे किसी तरह समझाकर शांत किया था।
विज्ञापन
संवेदनशील बने लोग, मोबाइल से बनाते रहे वीडियो
रिक्शा चालक के पोल पर चढ़ने के बाद आसपास से गुजरते लोग संवेदनशील बने रहे। किसी ने उसे रोकने का प्रयास नहीं किया। इस दौरान मोबाइल वीडियो भी बनाते रहे। मगर, किसी ने उसे उतारा नहीं।