फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rice mill

राइस मिल बंद होने के कारणों की होगी तलाश

Wed, 20 Nov 2019 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
rice mill
20एमएनपी-15-कचहरी रोड पर बंद पड़ा राइस मिल - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। धान की बंपर पैदावार के बाद भी जिले में राइस मिलें बंद होती जा रही हैं। कई राइस मिल मालिक मिलों को बंद करके अन्य कारोबार शुरू कर चुके हैं। शासन के निर्देश पर अब मिल बंद होने के कारणों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में दो दशक पहले जिले में 84 राइस मिलों का संचालन हुआ करता था। सरकारी नीतियों और संबंधितों की उदासीनता के चलते राइस मिलें धीरे धीरे बंद होती गईं। वर्तमान में जिले में केवल नौ साइस मिलों का संचालन हो रहा है। जबकि 75 मिलों में ताले लग चुके हैं। कई राइस मिल मालिकों ने प्लाटिंग करके उनका स्वरूप ही खत्म कर दिया है। जबकि कई मिलों के स्थान पर अब फ्लोर मिल संचालित हो रहे हैं। मिलों का संचालन बंद होने से जिले में बेरोजगारी बढ़ी है। उद्योग शून्य जिले के लोगों को लंबे समय से किसी बड़े उद्योग की दरकार है। शासन के उप सचिव एके वर्मा ने बंद राइस मिलों के कारणों की जानकारी प्रशासन से मांगी है। एक बार फिर अब धान उत्पादकों को उम्मीद जगी है कि उनकी धान की पैदावार की जिले में ही खपत शुरू होगी।
विज्ञापन

इसलिए बंद हुई राइस मिलें
सरकार ने लेवी लेना बंद कर दिया।
राइस मिलों का नहीं हुआ आधुनिकीकरण।
मशीनों से गीले धान की कटाई का बढ़ा चलन।
राइस मिल मालिक नहीं लेते धान
दो दशक पहले राइस मिल मालिक किसानों का सीधे धान खरीद लेते थे। इससे धान उत्पादक किसान को लाभ होता था। राइस मिलें बंद होने के बाद अब किसान मंडी में ही आढ़तियों को धान की फसल बेचते हैं। इससे उनको धान की पैदावार का उचित लाभ नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान की पैदावार तो अच्छी होती है, लेकिन उसका लाभ नहीं मिल पाता है। मंडी में आढ़तिया को धान बेचना किसान की मजबूरी होती है। किसान को फसल का वाजिब मूल्य नहीं मिल पाता है।
रोमी यादव, लालपुर सथिनी
सरकार को चाहिए जिले में बंद हो रही राइस मिलों को एक बार फिर चालू कराया जाए। जिले में धान आधारित उद्योग लगवाया जाए। इससे किसानों की धान की उपज की खपत जिले में ही हो सके।
विवेक कुमार, शाहआलमपुर
एक समय था जब राइस मिलों से जिले की पहचान थी। धान की खपत राइस मिलों में हो जाती थी। किसानों को मिलों में धान खपाने से फायदा होता था। अब तो आढ़तिया ही धान खरीदते हैं।
रामसेवक, घमुर्रा
अगर जिले में बंद राइस मिलें चालू कराई जाएं या धान आधारित उद्योग लगवाए जाएं तो जिले की बेरोजगारी काफी हद तक दूर हो जाएगी। किसानों के लाभ के लिए सरकार को योजना बनानी ही चाहिए।
बॉबी यादव, उद्दैतपुर
घाटे में नहीं हो सकता व्यापार
धान की बंपर पैदावार के बीच सरकार ने कभी राइस मिलों की ओर ध्यान नहीं दिया है। राइस मिलों के लिए सरकार ने कोई कार्य योजना नहीं बनाई है। जन प्रतिनिधियों ने भी पहल नहीं की है। घाटे में व्यापार करना संभव नहीं है।

सुनील अग्रवाल, राइस मिल संचालक
सरकार की नीतियों से बढ़ी बेरोजगारी
जिले में बेरोजगारी बढ़ने की वजह सरकार की नीतियां हैं। जिले की उद्योग शून्यता समाप्त करने के लिए किसी सरकार ने कोई पहले नहीं की है। प्रदेश और देश की राजनीति में जिले के दखल के बाद भी उद्योग नहीं लग सके हैं।
सीताराम तापड़िया, पूर्व महामंत्री, उप्र राइस मिलर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed