फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rice cutter operated paddy cutting machine without cutter

Agra News: बिना कटर के संचालित धान काटने की मशीन सीज

Tue, 22 Oct 2024 07:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 22 Oct 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
Rice cutter operated paddy cutting machine without cutter
बिना कटर के संचालित धान काटने की मशीन सीज
विज्ञापन

चालक और हेल्पर को पुलिस ने हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी

भोगांव। नायब तहसीलदार ने एसडीएम के निर्देश पर पढुआ रोड से एक धान काटने की कंबाइन मशीन को कब्जे में ले लिया। मशीन का संचालन बिना कटर के ही किया जा रहा था। पुलिस ने चालक और हेल्पर को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

संध्या शर्मा को मंगलवार की सुबह पडुआ रोड पर कंबाइन मशीन से धान काटे जाने की गोपनीय सूचना मिली थी। इस पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार अजय यादव को क्षेत्रीय लेखपाल हरवेश कुमार के साथ मौके पर जाकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। नायब तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ पड़ुआ रोड पर पहुंच कर सुमित यादव निवासी गांव पढुआ के खेत पर धान काट रही कंबाइन मशीन को कब्जे में ले लिया। कंबाइन मशीन के चालक धर्मपाल निवासी नालपुर चिंता थाना बंडा शाहजहांपुर और परिचालक अविनाश सिंह उर्फ सुजान सिंह निवासी महुआ शाहजहांपुर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कार्रवाई की रिपोर्ट तहसीलदार ने एसडीएम को सौंपी। एसडीएम ने बताया कि गांव वालों से वह कई बार खेत में पराली न जलाने व धान की फसल कंबाइन स न कटवाने की अपील कर चुकी हैं। अब अगर पराली जलाने की कोई शिकायत मिलेगी तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed