फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Reward of Rs 25,000 announced on former minister grandson car ran over girl and her father

UP: पूर्व मंत्री के नाती पर 25 हजार का इनाम घोषित... गैर जमानती वारंट जारी; युवती और पिता पर चढ़ा दी थी कार

Thu, 25 Apr 2024 09:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 Apr 2024 09:30 AM IST
सार

पूर्व मंत्री के नाती ने शादी से मना करने पर युवती और उसके पिता को कार से कुचलकर जान लाने का प्रयास किया गया। इस मामले पीड़ितों द्वारा मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद आरोपी फरार है। पुलिस ने उसे दबोचने के लिए 25 हजार का इनाम घोषित किया है।
 

विज्ञापन
Reward of Rs 25,000 announced on former minister grandson car ran over girl and her father
पूर्व मंत्री का नाती दिव्यांश चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पूर्व मंत्री के पौत्र दिव्यांश पर बुधवार को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही गैर जमानती वारंट भी पुलिस ने ले लिए हैं। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश भी तेज हो गई हैं। दो टीम को लगाया गया है। एक टीम आगरा से बाहर आरोपी की तलाश में लगी है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि गैर जमानती वारंट ले लिए गए हैं। पुलिस टीम ने दबिश दी थी। मगर, वो नहीं मिला। इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। अगर, आरोपी पकड़ा नहीं जाता है तो उस पर इनामी राशि को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन



तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन करेगा पंजाबी समाज
पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के पौत्र दिव्यांश ने बेटी को कार से कुचलने का प्रयास किया। पुलिस 10 दिन में भी गिरफ्तारी नहीं कर सकी। मोदी-योगी की सरकार में आज मेरी बेटी के साथ ऐसा हुआ, कल किसी और के साथ होगा। यह कहना है पीड़ित जूता कारोबारी का। वह पूर्व मंत्री के पौत्र की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन





 

पीड़ित ने बुधवार को समाज के महिला-पुरुषों के साथ बैठक की। इस दौरान तीन दिन में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर सड़क पर आंदोलन करने का एलान किया। बैठक में महिलाओं ने नारेबाजी भी की। 15 अप्रैल को ऋषि मार्ग, शाहगंज में घर के बाहर जूता कारोबारी और उनकी बेटी को कार से कुचलने की कोशिश की गई थी। आरोप पूर्व मंत्री के पौत्र दिव्यांश चौधरी पर है। केस थाना शाहगंज में दर्ज है।

वारदात को 10 दिन हो चुके हैं। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी तो दूर गैर जमानती वारंट तक नहीं ले सकी है। मंगलवार को पीड़िता ने एक्स पर पोस्ट कर न्याय की गुहार लगाई थी। बुधवार को जयपुर हाउस स्थित महाजन भवन में पंजाबी समाज की महिला और पुरुषों ने पीड़ित परिवार के साथ बैठक कर आंदोलन की बात कही।

 

पंजाबी विरासत के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि आरोपी सामान्य परिवार से होता तो तत्काल कार्रवाई होती। इस मामले में आरोपी को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त होने की वजह से कुछ नहीं हो रहा है। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी कहते हैं कि महिलाएं सुरक्षित हैं। मगर, यह आगरा में देखने के लिए नहीं मिल रहा है। पुलिस 3 दिन में गिरफ्तार नहीं करती है तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

सात दशक से आरएसएस से जुड़े
पीड़ित कारोबारी ने कहा कि उनका परिवार सात दशक से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ा है। बाबा संघ के पदाधिकारी रहे हैं। इसके बाद भी अन्याय हो रहा है। अगर, ऐसा ही होता रहा तो भाजपा को वोट देने पर विचार करेंगे। अगर, उनके परिवार को कुछ होता है तो इसके लिए पूर्व मंत्री और उनका परिवार ही जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

महिलाओं ने की नारेबाजी
महाजन भवन में पीड़ित परिवार की प्रेसवार्ता के दौरान पंजाबी समाज की महिलाएं भी आई थीं। उन्होंने न्याय दो, न्याय दो... के नारे लगाएं। बोली कि पंजाबी समाज वोट देता है। तब विधायक, सांसद और मंत्री बनते हैं। मगर, मंत्री बनकर उनकी बेटियों पर ही हावी हो जाते हैं। पीड़ित कारोबारी का कहना है कि आरोपी पूर्व मंत्री का पौत्र है। रसूखदार है। पुलिस के साथ भी उठता-बैठता था। इस कारण पुलिस सुस्त चाल चल रही है।

कोर्ट पहुंचा आरोपी दिव्यांश
हत्या की कोशिश में आरोपी पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह का पौत्र दिव्यांश कोर्ट पहुंच गया है। उसने सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया है। इसमें उसने खुद को निर्दोष बताया है। कहा कि उसने कोई अपराध नहीं किया है। उन्होंने कोई टक्कर नहीं मारी और न ही प्रयास किया। वह व्यापारी का इकलौता पुत्र है। उसकी छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से झूठा फंसाया गया है। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 26 अप्रैल की तिथि सुनिश्चित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed