{"_id":"641d25b949314be30309b983","slug":"reward-gangster-shot-in-police-encounter-in-agra-admitted-to-hospital-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Encounter: आगरा पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, गोली लगने के बाद पकड़ा गया इनामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Encounter: आगरा पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, गोली लगने के बाद पकड़ा गया इनामी
Fri, 24 Mar 2023 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 24 Mar 2023 09:53 AM IST
सार
आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र में एसओजी और स्वाट टीम के साथ दस हजार के इनामी बदमाश एत्मादपुर निवासी मनोज उर्फ टोटी की मुठभेड़ हो गई। आरोपित पर लूट आदि के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र में भदरौली नहर के पास बृहस्पतिवार की रात इनामी बदमाश की पिनाहट पुलिस से मुठभेड़ हो गई। थानाध्यक्ष के साथ पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो उसने फायरिंग कर भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भी जवाब में गोलियां दागी। एक गोली बदमाश के पैर में लगी। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
थानाध्यक्ष पिनाहट नीरज पवार ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि एक इनामी बदमाश भदरौली नहर के पास किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से आया है। इस पर पुलिस टीम के साथ उन्होंने बदमाश की घेराबंदी की। जैसे ही उसे पुलिस के आने की आहट हुई, तो उसने पुलिसवालों पर तमंचे से फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने भी खुद को बचाते हुए जवाबी फायरिंग की।
इससे एक गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर गया। पकड़ा गया बदमाश मनोज उर्फ टोंटी निवासी रहनकला, एत्मादपुर है। उसके पास से तमंचा, कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी गैंगस्टर समेत अन्य धाराओं में वांछित रहा है। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।