फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rewa Express engine failure, people demonstrated

रीवा एक्सप्रेस का इंजन फेल, यात्रियों का प्रदर्शन

Tue, 24 Mar 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 24 Mar 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
रीवा एक्सप्रेस का इंजन सोमवार सुबह बरहन जंक्शन पर खराब हो गया। ट्रेन तीन घंटे तक लूप लाइन पर खड़ी रही। इससे परेशान यात्रियों ने प्रदर्शन किया। स्टेशन स्टाफ से भी उनकी नोकझोंक भी हुई। उन्होंने दिल्ली से आ रही राजधानी एक्सप्रेस को भी रोक लिया। अफसरों और पुलिस ने यात्रियों को समझाया। दूसरा इंजन बदलकर ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन

रीवा एक्सप्रेस रीवा से आनंद विहार जा रही थी। सोमवार सुबह तकरीबन 5.52 बजे बरहन जंक्शन पर आते ही ट्रेन के इंजन में खराबी आ गई। ट्रेन मेन लाइन पर खड़ी हो गई। रेलवे स्टाफ ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। वहीं कानपुर से आने वाली ट्रेनों को बीच में ही रोक दिया गया। हालांकि, कुछ देर बाद उन्हें ट्रैक बदलकर निकाला गया। तीन घंटे तक ट्रेन के खड़े रहने पर यात्रियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने दिल्ली से आ रही राजधानी एक्सप्रेस (2313) को बरहन जंक्शन पर रोक लिया। इसकी जानकारी पर पुलिस और टूंडला से रेलवे अधिकारी भी आ गए। उन्होंने यात्रियों को समझाया। तकरीबन आठ मिनट बाद राजधानी को रवाना किया गया। बाद में अफसरों ने चमरौआ स्टेशन से दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को 8:50 बजे ट्रेन को रवाना किया। ट्रेन में सवार वीरेंद्र सिंह, संजय मिश्रा, सुरेश बाबूू ने रेल अफसरों की इस लापरवाही पर आक्रोश जताया। मामले में बरहन जंक्शन के स्टेशन मास्टर ने बताया कि रीवा एक्सप्रेस में सवार यात्रियों को टीएडी पैसेंजर से जाने के लिए कहा गया था लेकिन कोई उसमें नहीं बैठा। टीएडी को बरहन पर अतिरिक्त समय तक रोका भी गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed