फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Revised: Railways increased the frequency of 4 special trains

संशोधित: रेलवे ने 4 स्पेशल ट्रेनों के बढ़ाए फेरे

Tue, 01 Jul 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 01 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Revised: Railways increased the frequency of 4 special trains
कासगंज। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 4 स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए हैं। ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जाने से यात्रियों का सफर सुगम होगा।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 05061-62 टनकपुर-मथुरा को रेलवे ने 30 जून तक संचालित किया था। इस ट्रेन का संचालन प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, वृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं शनिवार को किया जाता है। इस ट्रेन का संचालन 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। इस ट्रेन का संचालन मथुरा कैंट तक होगा। ट्रेन संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल-कासगंज-काठगोदाम साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन 2 जुलाई से 24 सितम्बर तक प्रत्येक बुधवार को होगा। 09076 काठगोदाम-कासगंज-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 3 जुलाई से 25 सितम्बर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार चलेगी। 09185 मुम्बई सेंट्रल-कासगंज -कानपुर अनवरगंज सेंट्रल स्पेशल ट्रेन 6 जुलाई से 28 सितम्बर तक प्रत्येक रविवार चलेगी। ट्रेन संख्या 09186 कानपुर अनवरगंज-कासगंज-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 7 जुलाई से 29 सितम्बर तक प्रत्येक सोमवार को संचालित होगी। ट्रेन संख्या 05045 लालकुआं-कासगंज -राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 6 जुलाई से 31 अगस्त तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। वहीं ट्रेन संख्या 05046 राजकोट-कासगंज -लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 7 जुलाई से 1 सितम्बर तक प्रत्येक सोमवार को संचालन होगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। इससे लोगों का सफर सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed