फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Review and dispose of listed cases

Agra News: सूचीबद्ध मुकदमों की समीक्षा करके निस्तारण करें

Thu, 04 Jul 2024 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 04 Jul 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Review and dispose of listed cases
मैनपुरी। सीजेएम नम्रता सिंह ने बृहस्पतिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेटों के साथ समीक्षा बैठक की। कहा कि सूचीबद्ध मुकदमों की समीक्षा करके निस्तारण करें। राष्ट्रीय लोक अदालत में मुकदमे आपसी समझौते से निपटाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दीवानी परिसर में 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मुकदमे सूचीबद्ध करके भेजे जा चुके हैं। इन मुकदमों में पक्षकारों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से नोटिस भेजे गए हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मुकदमों का आपसी समझौते से निस्तारण कराने की पहल करें। समस्या होने पर प्राधिकरण सचिव सहित सीजेएम से संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर विभा धामा एसीजेएम, जसीम खान जेएम प्रथम, अंशिकालाल जेएम द्वितीय, गगनदीप अपर सिविल जज, अपर्णा सिंह अपर सिविल जज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed