फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Revenue rose to inquire about crops Secretary

फसलों का हाल जानने पहुंचे राजस्व सचिव

Sun, 12 Apr 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 12 Apr 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
प्रमुख सचिव (राजस्व) सुरेश चंद्रा ने शनिवार को विकास खंड के अंगनपुरा, छ:पोखर और अर्रूआ खास गांव में किसानों को चेक बांटे। अछनेरा और कचौरा के किसानों ने प्रमुख सचिव का काफिला रोककर खेतों में गेहूं की फसल दिखाई।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव के काफिले को अछनेरा के किसान सुरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में रोका गया। उन्हें फसलों की हालत दिखाकर मुआवजे की मांग की। कचौरा मोड़ पर किसान बलराम सिंह के नेतृत्व में गेहूं के पूरे लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रमुख सचिव गाड़ी से उतरकर खेतों का निरीक्षण किया। बाद में अंगनपुरा के स्कूल में लगभग 12 किसानों को चेक बांटे। यहां बबरौद के प्रधान नाहर सिंह और पूर्व प्रधान धर्म सिंह ने बबरौद, रामपुर और समसपुर के किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की। छ:पोखर के प्राइमरी स्कूल में भी किसानों को चेक बांटे गए। अर्रूआ खास में प्रमुख सचिव से कुछ किसानों ने स्थानीय लेखपाल की शिकायत की। बाद में प्रमुख सचिव फतेहपुर सीकरी के सांथा और कोरई गांव में फसल का निरीक्षण करने गए। उनके सात एडीएम वित्त राजकुमार, एडीएम प्रशासन हरनाम सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट उमा आर माहेश्वरी, तहसीलदार इंद्र नंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----
पट्टे पर खेती करने वालों की उठाई समस्या
अछनेरा। पट्टे पर खेती करने वाले किसानों ने चेक की मांग की तो प्रमुख सचिव ने कहा कि तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल, ग्राम प्रधान संयुक्त रूप से पंचायत के माध्यम से खेत मालिक और भेज पर खेत लेने वालों के बीच समझौता कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सीकरी जाकर दरगाह में मत्था टेका
फतेहपुर सीकरी। राजस्व विभाग के मुख्य सचिव सुरेश चंद्रा ने सीकरी में हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पहुंचकर मत्था टेका। अपराह्न सीकरी पहुंचे मुख्य सचिव ने दरगाह में चादरपोशी की और मत्था टेका। सज्जादानशीं सैफ फरीदी ने जियारत कराकर तबर्रूकात भेंट की।
इनबाक्स..
सपा जिलाध्यक्ष ने बांटे चेक
आगरा। सपा जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव ने अपनी टीम के साथ कई गांवों का दौरा किया। कुंडौल, गोला जसराम, तनौरा नूरपुर, सलेमबाद आदि गांवों में चेक वितरित किए। दुर्घटनाओं में मृतक मुन्नालाल और बहादुर सिंह के परिजनों को पारिवारिक योजना के अंतर्गत 30-30 हजार के चेक दिए। सलेमाबाद में मृतक किसान मंजीत सिंह की पत्नी को भी 30 हजार रुपये का चेक दिया गया। उनके साथ यशपाल राणा, अमित शर्मा, रनवीर सिंह, लेखपाल रामवीर सिंह आदि थे। राम सहाय यादव ने यमुनापार के पीलाखार में हुई दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवार वालों से भी मुलाकात की और उनके सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया।
इनबाक्स..
भाकियू का धरना समाप्त
आगरा। किसानों को मुआवजा वितरण में धांधली बरतने के आरोप में भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह चाहर के अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में धरना शुरू कर दिया। श्याम सिंह चाहर ने कहा कि मुआवजा वितरण में भेदभाव किया जा रहा है। अधिकारी सपा से जुड़े लोगों को ही मुआवजे का वितरण करा रहे हैं। उनका कहना था कि सभी को समान रूप से मुआवजा दिलाया जाए। बाद में एडीएम सिटी ने धरनास्थल पर पहुंचकर भरोसा दिलाया कि किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। तब जाकर धरना समाप्त हुआ।

इनबाक्स...
मौत के आंकड़ों में चकरघिन्नी बने अफसर
आगरा। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान को देखकर सदमे से हो रही मौतों के मामलों ने प्रशासन को चकरघिन्नी बना दिया है। सरकारी आंकड़े कुछ और हैं किसान संगठनों के आंकडे़ कुछ अलग। इसके चलते प्रशासन सभी मौतों के मामले कड़ाई से जांच करा रहा है। एडीएम वित्त राजकुमार ने बताया कि अब तक बीस मामलों की जांच कराई जा चुकी है। शनिवार को जो तीन दो किसान और एक महिला की मौत बताई जा रही है, उसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि कई मामलों में  मौत की वजह कुछ और निकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed