फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Revenue Archives outsider DM caught him during surprise inspection ordered investigation after arrest

UP: राजस्व अभिलेखागार बाहरी व्यक्ति...डीएम ने औचक निरीक्षण कर पकड़ा, गिरफ्तारी के बाद जांच के आदेश

Sat, 31 May 2025 08:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 31 May 2025 08:25 AM IST
सार

जिलाधिकारी आगरा ने राजस्व अभिलेखागार में औचक निरीक्षण किया। यहां से एक बाहरी युवक को पकड़ लिया। उसे पुलिस को सौंप दिया गया। 
 

विज्ञापन
Revenue Archives outsider DM caught him during surprise inspection ordered investigation after arrest
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा कलेक्ट्रेट स्थित राजस्व अभिलेखागार के औचक निरीक्षण में शुक्रवार को जिलाधिकारी ने एक बाहरी युवक को पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। उस पर सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ का आरोप है। केस दर्ज करा दिया गया है। बाहरी व्यक्ति कैसे संवेदनशील जगह पहुंच गया, कर्मचारियों की मिलीभगत तो नहीं है, इसकी जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


दोपहर के करीब 3 बजे जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी राजस्व अभिलेखागार पहुंचे। उन्हें देख कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांची। रिकाॅर्ड भी परखे। इसी बीच अभिलेखागार में एक बाहरी व्यक्ति मिला। पूछते ही सकपका गया। कर्मचारी बगले झांकने लगे। इस पर नाराज जिलाधिकारी ने बाहरी व्यक्ति के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि एक तय स्थान तक ही बाहरी व्यक्ति जा सकता है। वह अंदर तक कैसे पहुंचा और क्यों रोका नहीं गया, यह जांच का विषय है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: उसे मौत से डर भी न लगा... इसलिए संस्कृति अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से लगाई थी छलांग, वजह कर देगी हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन




 

परिसर में बने हैं कई सेल
परिसर में कई सेल बने हैं, जिसमें गोपनीय सरकारी दस्तावेज भी रखे हुए हैं। हाल ही में फर्जी बैनामा और शस्त्र लाइसेंस में बाहरी तत्व और कर्मचारियों की मिलीभगत के आरोप भी लगे हैं। कर्मचारियों की शह पर बाहरी लोग गोपनीय स्थानों तक भी पहुंच रहे हैं। यह नजारा दिखने पर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

ये भी पढ़ें -   शस्त्र लाइसेंस फर्जीवाड़ा: हथियार जब्त नहीं...गिरफ्तारी करने में भी डर रही एसटीएफ और पुलिस; उठ रहे ये सवाल




 

सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ का केस
जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद रिकाॅर्ड कीपर उमेश कुमार ने थाना नाई की मंडी में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि शाहगंज निवासी सनी ने अनधिकृत रूप से राजस्व अभिलेखागार में प्रवेश किया। वह सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर रहा था। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जाएगी।

ये भी पढ़ें -  शस्त्र लाइसेंस फर्जीवाड़ा: जैद का मुख्तार से क्या है कनेक्शन, जांच में खुलेगा राज; फंस सकते हैं पुलिसकर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed