फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Revenge is not over with mayavati: Swati Singh

बहन जी से बदला अभी खत्म नहीं हुआ: स्वाति सिंह

Mon, 22 May 2017 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Mon, 22 May 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
Revenge is not over with mayavati: Swati Singh
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह - फोटो : अमर उजाला
बहन जी (बसपा सुप्रीमो मायावती) से अभी मेरा बदला खत्म नहीं हुआ है। 2019 में बहुजन समाज पार्टी का सफाया होने के बाद ही हिसाब पूरा होगा। प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह ने रविवार को सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित महाराणा प्रताप जयंती और अभिनंदन समारोह के दौरान कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले उनसे सवाल क्यों नहीं करते जब मेरी बेटी, मेरी सास और मेरे साथ बुरा बरताव हुआ। रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद स्वाति सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज और भारतीय जनता पार्टी का एक ही मकसद है ‘सबका साथ, सबका विकास’ देश के प्रधानमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री इसी मंत्र को लेकर चल रहे हैं। क्षत्रिय समाज भी सभी समाजों को साथ लेकर चलता है। नसीमुद्दीन सिद्दीकी के संबंध में उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। उन पर दो धाराएं बढ़ी हैं। 
विज्ञापन


योगीराज में अपराध बढ़ने पर कहा कि अभी सरकार को बने दो महीने हुए हैं। पिछली सरकारों के देखिए जमीन आसमान का फर्क है। हमारी सरकार ने दो महीने में बहुत कंट्रोल किया है। अधिकारी बहुत लगन से काम रहे हैं। उन्होंने तीन तलाक को महिला विरोधी बताया। स्वाति सिंह अपने वेतन में से 50 हजार रुपये और क्षत्रिय सभा द्वारा उनको पहनाए गए चांदी के मुकुटों को किसी गरीब कन्या की शादी में देने का एलान किया। साथ ही उन्होंने समाज में चल रही दहेज प्रथा को समाप्त करने का आह्वान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल ने भी वेतन में से 20 हजार रुपये की नगद राशि दी। इस अवसर पर जिला क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष भंवर सिंह, जितेंद्र चौहान, बबिता चौहान, जवाहर सिंह, गजेंद्र परमार, हरेंद्र सिंह, लाखन सिंह, विजय पाल सिंह चौहान, कपूर सिंह सिकरवार, कल्पना धाकरे, उमेश्वरी देवी, पायल सिंह, पवन आगरी आदि मौजूद रहे।

 

मैंने जो कहा, अब बसपा वाले कह रहेः दयाशंकर

Revenge is not over with mayavati: Swati Singh
दयाशंकर सिंह - फोटो : amar ujala
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कहा कि मैं बहन जी (मायावती) के बारे में जो बातें कहीं थीं उन्हें दोहराना नहीं चाहता हूं, लेकिन मैंने जो कहा था अब उसे बसपा के नेता ही कह रहे हैं। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि मायावती ने उनसे 50 करोड़ रुपये की डिमांड की थी। माया पैसे की भूखी हैं। दयाशंकर सिंह ने कहा कि मैंने चुनाव से पहले ही कहा था कि मायावती की पार्टी दो अंकों पर सिमट जाएगी और वही हुआ।
इसका श्रेय मेरे समाज को जाता है, जिसने परेशानी के समय में मेरा साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed