{"_id":"65243dfc5f5949536804c589","slug":"return-the-case-filed-against-the-state-president-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-5676-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस करें
Mon, 09 Oct 2023 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस करें
- कांग्रेस पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सोमवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया है। ज्ञापन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ 2015 में वाराणसी में दर्ज किए गए मुकदमे को भी वापस लिए जाने की मांग की है। सरकार ने अन्य लोगों का मुकदमा वापस ले लिया है।
सोमवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य के नेतृत्व में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। नारेबाजी करने के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। ज्ञापन में कहा है कि वर्ष 2015 में अन्याय प्रतिकार यात्रा के दौरान 82 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में 81 लोगों के मुकदमे को राज्य सरकार ने वापस ले लिया।
ज्ञापन में कहा है कि प्रदेश सरकार ने द्वेष भावना के तहत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ चल रहे मुकदमे को वापस नहीं लिया है। प्रदेश सरकार की भूमिका पक्षपात पूर्ण है। एक ही मामले में दो तरह की कार्रवाई नैसर्गिक सिद्धांत के विपरीत भी है। ज्ञापन में प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ चल रहे मुकदमे को भी वापस लेने की मांग की गई है। अनिल पालीवाल, मनोज कुमार शाक्य, कपूरी देवी, शशिभूषण सिंह, कैलाश उपाध्याय, रमेशचंद्र वर्मा, वीरपाल सिंह, पवन सैनी, ब्रजेश सिंह मौजूद रहे।