फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   return of the marriage procession in etah

जयमाल से पहले हुआ कुछ ऐसा कि बैरंग लौटा दी बारात

Mon, 05 Feb 2018 07:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मारहरा (एटा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मारहरा (एटा) Updated Mon, 05 Feb 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
return of the marriage procession in etah
demo pic - फोटो : अमर उजाला
यूपी के एटा जिले के मारहरा क्षेत्र के एक गांव में आई बारात को लड़की वालों ने ‌इसलिए लौटा दिया, क्योंकि दूल्हे की उम्र ज्यादा थी। काफी मान-मनौव्वल करने के बावजूद लड़की पक्ष के लोग नहीं मानें और बारातियों को बैरंग लौटा दिया गया। 
विज्ञापन


मारहरा क्षेत्र के एक गांव में विवार को बारात मैनपुरी के गांव रघूपुरा से बारात आई थी। कन्या पक्ष ने बारात की खूब आवभगत किया और जैसे ही वारात कन्या के दरवाजे पर पहुंची, बैसे ही दुल्हन की मां और पिता ने लड़के को अधिक उम्र होने की बात कहकर हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


जिस लड़की की शादी होनी थी वह नावालिग थी। जैसे ही यह खबर बारातियों को लगी तो मान-मनौव्वल का सिलसिला शुरू हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने कन्या को नावालिग बताते हुए दूल्हे को हिरासत में ले लिया और बारात लौट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लड़की की शादी रिश्तेदारी में ही दूसरे युवक से करने की बात ने जोर पकड़ लिया हालांकि इस पर भी सहमति नहीं बनी। चर्चा यह भी है कि दुल्हन के भाई ने अपने साले से मिलकर वर पक्ष से चार लाख रुपए ले लिए थे। 

घर वालों को इस बात की जानकारी थी। जैसे ही बारात घर पर आई और लड़के की उम्र बेटी के पिता के बराबर देखकर माता पिता भड़क गए और बारात को वापस होना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed