{"_id":"65f1e57f65b1d931ca0ce8da","slug":"retired-soldier-dies-in-road-accident-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-114300-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सड़क हादसे में सेवानिवृत्त सैनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सड़क हादसे में सेवानिवृत्त सैनिक की मौत
Wed, 13 Mar 2024 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में सेवानिवृत्त सैनिक की मौत
बेवर। एनएच 34 पर बुधवार की रात स्कॉर्पियो की टक्कर लगने से बाइक सवार सेवानिवृत्त सैनिक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के गांव बहोरी निवासी सेवानिवृत्त सैनिक रामनरेश यादव (65) छिबरामऊ रोड पर मकान बनाकर परिजन के साथ निवास कर रहे थे। बुधवार रात गांव स्थित मकान से घर आ रहे थे। एनएच 34 पर गांव जोगा के पास स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रामनरेश की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा। सेवानिवृत्त सैनिक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद