फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   retired soldier burning in fire son was nearby could not save his father's life

यूपी: बिस्तर में लगी आग में जल रहा था रिटायर्ड फौजी, बेटा पास ही था...चाहते हुए भी न बचा सका पिता की जान

Sun, 28 Jan 2024 03:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Jan 2024 03:37 PM IST
सार

अलाव से बिस्तर में लगी आग में रिटायर्ड फौजी की जलने से मौत हो गई। हादसे के समय बेटा पास ही था, लेकिन वो शराब के नशे में था। पिता खुद को बचाने के लिए चिल्ला रहा था, लेकिन नशे में होने की वजह से बेटा कुछ भी नहीं कर पाया।
 

विज्ञापन
retired soldier burning in fire son was nearby could not save his father's life
Firozabad: अलाव बिस्तर में आग लगने से रिटायर्ड फौजी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के एका थाना क्षेत्र में बिस्तर में आग लगने से रिटायर्ड फौजी की मौत का कारण उसके पुत्र की नशे की आदत बन गई। पुलिस के मुताबिक आग लगने पर रिटायर्ड फौजी के चिल्लाने की स्थिति में बेटा नशे में खड़ा भी नहीं हो पा रहा होगा। पुलिस ने खुद शव उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

विज्ञापन


गांव धर्मपुर निवासी 75 वर्षीय धनपाल सिंह खाना खाने के बाद तसले में अलाव रखकर सोने चले गए। बेटा विनोद शराब का सेवन करता रहा। अलाव से बिस्तर में आग लगने से पिता जिंदा जल गया। उसने शायद मदद के लिए बेटे को आवाज दी थी, लेकिन नशे में होने के कारण बेटे को पिता की चीख सुनाई नहीं दी। दुकान से धुआं उठने के बाद घटना की सूचना भी पड़ोसियों ने पुलिस को दी थी। 
विज्ञापन


घटना पर पहुंचने के बाद पुलिस ने खुद ही मृतक का शव उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी शिवभान राजावत ने बताया कि पिता-पुत्र के संबंध पड़ोसियों से मधुर नहीं थे। इसलिए किसी ने भी शव उठवाने में सहायता नहीं की। बेटा विनोद बहुत अधिक नशे में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed