फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Retired inspector's son committed suicide dead body found hanging in the room in Agra

Agra: रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Thu, 17 Nov 2022 03:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 17 Nov 2022 03:55 PM IST
सार

युवक रात को अपने कमरे में सोया था। सुबह जब परिजन उठे तो उसका शव फंदे से लटका देखा। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Retired inspector's son committed suicide dead body found hanging in the room in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला के विद्या नगर में बुधवार रात को दरोगा पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। वहीं बृहस्पतिवार दोपहर को बसेरा कालोनी में महिला का शव घर में फंदे पर लटका मिला। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि टेढ़ी बगिया स्थित विद्या नगर निवासी प्रताप सिंह दरोगा थे। कुछ महीने पहले ही वो जलेसर, एटा से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके दो बेटे थे। बड़ा बेटा रोहित (22) था। पूछताछ में परिवार के लोगों ने बताया कि रोहित बुधवार रात को वो देर से घर आया। इसके बाद रोहित प्रथम तल पर बने कमरे में सोने चला गया। कमरे के दरवाजे की अंदर से कुंडी लगा ली। परिजन टीवी देख रहे थे। रात तकरीबन 12 बजे रोहित का छोटा भाई कमरे में आया। मगर, दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं आया। इस पर परिवार के लोग जुट गए।
विज्ञापन


प्रताप सिंह ने ग्राइंडर से दरवाजे को काटकर खोल दिया। अंदर रोहित का शव पंखे से बने फंदे पर लटका हुआ था। यह देखकर परिवार में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भर दिया। पिता ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। मामला आत्महत्या का है। इसका कारण गृह क्लेश की आशंका है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Etah: एटीएम काटकर 26 लाख की चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार, रखते हैं शराब पीने, महंगे मोबाइल और कपड़ों का शौक
 

फंदे पर लटकी मिला विवाहिता का शव

एत्माद्दौला के बसेरा कॉलोनी में 28 वर्षीय सुमन का शव फंदे पर लटका मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि सुमन की शादी को पांच साल पहले अमित से हुई थी। अमित मजदूरी करता है। मायका कानपुर में है। उसके दो बच्चे हैं। बृहस्पतिवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि उसका शव घर में खिड़की से फंदे पर लटका हुआ है। इस पर पुलिस पहुुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजन आगरा आ रहे हैं। उन्होंने पुलिस से फोन पर हुई बात में तहरीर देने की बात कही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed