फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Retired CRPF jawan shot dead his wife in Agra

UP: रिटायरमेंट के बाद पत्नी मारती थी ताने, करती थी बेइज्जत; इसलिए गोली मारकर की हत्या

Wed, 07 Jun 2023 05:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 07 Jun 2023 05:46 PM IST
सार

आगरा में रिटायरमेंट के बाद पत्नी ताने मारती और दूसरों के सामने बेइज्जत करती। परेशान होकर CRPF जवान ने सिर में सात गोलियां मारी। उसके चीथड़े उड़ गए। 

विज्ञापन
Retired CRPF jawan shot dead his wife in Agra
रिटायरमेंट के बाद पत्नी मारती ताने, करती बेइज्जत; CRPF जवान ने सिर में मारी सात गोलियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में रिटायर्ड सीआरपीएफ जवान ने गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। इसका उसे कोई पछतावा नहीं है। पुलिसिया पूछताछ में उसने बताया कि छह साल पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्त ली थी। ताकि परिवार के साथ समय बिताएंगे। घर में सम्मान मिलेगा। पत्नी और बेटे प्यार करेंगे। मगर, ऐसा नहीं हुआ। पत्नी बात-बात पर ताने मारती और पलटकर जवाब देती। दूसरों के सामने बेइज्जत करती। परेशान होकर प्राइवेट नौकरी ज्वॉइन कर ली। फिर भी हालात नहीं सुधरे। गुस्से में एक के बाद एक सात गोलियां मारी।

विज्ञापन

समझाने के बाद नहीं मानी पत्नी

घटना सदर थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर की है। थाना प्रभारी नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि महेंद्र सिंह राठौर ने पूछताछ में बताया कि वर्ष 2017 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर घर आया था। घर में रहने के दौरान पत्नी नीतेश से विवाद होने लगा। वह उसे समझाता था। सोचा था कि उसकी आदत में सुधार आ जाए। झगड़ा करना बंद कर दे। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- बीमार पड़े श्रीजगन्नाथ भगवान: चावल और रोटी का नहीं लगेगा भोग; च्यवनप्राश, काढ़ा, औषधियों

विज्ञापन
विज्ञापन

घर आया तो पत्नी से हो गया विवाद

इसके बाद भी पत्नी नहीं मानी वह अक्सर ताने देती थी। इससे वह परेशान हो गया था। वह कमला नगर स्थित एक बैंक में गार्ड की नौकरी करता था। इसके लिए लाइसेंसी बंदूक भी ले रखी थी। इसे घर लेकर आता था। मंगलवार को दोपहर में जब वो घर आया तो पत्नी से विवाद हो गया। उसने पत्नी के सिर में सात गोलियां मारीं। इससे सिर के चीथड़े उड़ गए।

कमरे में बंद होकर बहू ने बचाई जान

घर में गोलियों की आवाज सुनकर सबसे पहले बहू पूजा आई, तब उसने ससुर को हाथ में बंदूक लिए देखा। उसकी चीख निकल गई। इस पर ससुर उसके पीछे भी दौड़ा। बंदूक से उसे निशाना भी बनाया। पूजा ने पुलिस को बताया कि वह अपने कमरे में छिप गई। कमरे की अंदर से कुंडी लगा ली। उसने परिजन को फोन करके जानकारी दी। शोर भी मचाने लगी।

यह भी पढ़ेंः- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण

घर के बाहर खड़े थे मोहल्ले वाले

घर में शोर शराबा होने पर मोहल्ले के लोग आ गए। महेंद्र के घर का गेट अंदर से बंद था। इस कारण अंदर नहीं जा सके। बाहर ही खड़े हो गए। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को बताया कि इसी दौरान महेंद्र सिंह यह कहते हुए आया कि पत्नी को मार दिया है। इस पर सभी घबरा गए। दूर जाकर खड़े हो गए। महेंद्र सिंह बाहर आया और बाइक लेकर चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed