फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Retired CRPF jawan gave painful death to his wife fired seven bullets

UP: रिटायर्ड सीआरपीएफ जवान ने की पत्नी की हत्या, बाथरूम में नहाते समय मारीं सात गोलियां; बोला- खत्म कर दिया

Tue, 06 Jun 2023 03:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Jun 2023 03:57 PM IST
सार

सीआरपीएफ का जवान कुछ दिन पहले ही सेवानिवृत्त होने के बाद घर आया है। उसने आज दोपहर पत्नी को एक के  बाद एक सात गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Retired CRPF jawan gave painful death to his wife fired seven bullets
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सदर के सैनिक नगर स्थित दुर्गा नगर में मंगलवार दोपहर को पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। एक के बाद एक सात गोलियां मारीं। इसके बाद घर से निकलकर अपने परिचितों के पास पहुंच गया। परिचित लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

 

बीआरएस लेकर आया है घर

बताया गया है कि महेंद्र सिंह राठौर ने सीआरपीएफ से बीआरएस लिया था। इसके बाद वह एक बैंक में गार्ड की नौकरी कर रहे थे। दो बेटे हैं। एक शादीशुदा है, जबकि दूसरा छोटा है। परिचितों ने बताया कि बड़े बेटे का एक्सीडेंट हो गया था। इस पर छोटा बेटा उसे लेकर अस्पताल गया था। पुत्रवधू पहली मंजिल पर कमरे में काम कर रही थी। 

ये भी पढ़ें - UP Crime: आगरा में नौ वर्षीय बच्ची की हत्या, अलमारी में छिपाई लाश, दुष्कर्म की आशंका; किराएदार गिरफ्तार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाथरूम में नहा रही थी पत्नी

बताया गया है कि महेंद्र सिंह ने पत्नी नीतू पर बाथरूम के अंदर बंदूक से ताबड़तोड़ फायर किए। उसे 7 गोली मार दीं। गोलियों की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। मगर, दरवाजा अंदर से बंद था। आरोपी ने कहा कि उसने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे लोग दहशत में आ गए। 

ये भी पढ़ें -  पिता के मोबाइल में बेटी के अश्लील फोटो: मां ने पूछा तो सामने आया शर्मनाक सच; बोली- पापा ने किया इस तरह मजबूर
 
विज्ञापन

हत्या करने के बाद बाइक से निकला

बाद में वह दरवाजा खोलकर बाइक लेकर भाग निकला। इसके बाद अपने कुछ परिचितों के पास पहुंचा। हत्या की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस बुला ली और उसे सुपुर्द कर दिया।  थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कारण पता किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - BJP मेयर का 'बंदूकबाज' देवर गिरफ्तार: सड़क पर की थी खुलेआम फायरिंग, भेजा गया जेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed