{"_id":"664832928f1f64bad90e2366","slug":"retired-bank-manager-s-wife-dies-at-the-gate-of-yamunotri-temple-2024-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: यमुनोत्री दर्शन के लिए गईं रिटायर्ड बैंक मैनेजर की पत्नी...फिर न लौट सकीं; मंदिर के गेट पर थम गईं सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यमुनोत्री दर्शन के लिए गईं रिटायर्ड बैंक मैनेजर की पत्नी...फिर न लौट सकीं; मंदिर के गेट पर थम गईं सांसें
Sat, 18 May 2024 10:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 18 May 2024 10:16 AM IST
सार
चार धाम यात्रा के लिए पति के साथ निकलीं रामेश्वरी देवी यमुनोत्री धाम तो पहुंच गईं, लेकिन मंदिर के गेट पर पहुंचते ही उनकीं सांसें थम गईं। बताया गया है कि अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यमुनोत्री दर्शन के लिए गईं रिटायर्ड बैंक मैनेजर की पत्नी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा से चार धाम यात्रा के दौरान रिटायर्ड बैंक मैनेजर की पत्नी की यमुनोत्री मंदिर के गेट पर सांसें थम गईं। साथ में गए डॉक्टर ने उन्हें चेकअप के बाद अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां डॉक्टर ने हृदयाघात से मौत की जानकारी दी। मौत की खबर से सभी श्रद्धालु सहम गए। यात्रा में साथ गए बैंक मैनेजर के बहनोई ने बेटों को सूचना दी।
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के श्रीराम निरवाना कॉलोनी रोहता निवासी गिर्राज किशोर रिटायर्ड बैंक मैनेजर हैं। बहनोई राधा रमन ने बताया कि कॉलोनी के लोग चार धाम की 15 दिवसीय यात्रा पर हैं। वह, गिर्राज किशोर और उनकी पत्नी रामेश्वरी देवी (64) कॉलोनी से 8 मई को निकले थे। बुधवार तक वह लोग हरिद्वार, ऋषिकेश, नीलकंठ, मंसूरी की यात्रा पूरी कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को यमुनोत्री पहुंचे। वहां धर्मशाला में स्नान करने के बाद सभी लोग दर्शन के लिए मंदिर गए। मंदिर के गेट पर रामेश्वरी देवी की तबीयत खराब हो गई। वह खड़े-खड़े गिर गईं। चेकअप कराने के लिए उनके साथ यात्रा में गए डाॅक्टर को बुलाया गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय में भर्ती करा दिया।
वहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने हृदयाघात से मौत होने की जानकारी दी। वहां पर डीएम को प्रार्थनापत्र देकर पोस्टमार्टम कराने से परिजन ने मना कर दिया। शुक्रवार को करीब शाम 4 बजे रामेश्वरी देवी का शव उनके आवास पर पहुंचा तो बेटे राहुल और विवेक बिलख पड़े। परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम पैतृक गांव शमसाबाद रोड स्थित लहर इनायतपुर में अंतिम संस्कार किया गया।