फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Retired bank employee hit by auto

Agra News: सेवानिवृत बैंककर्मी को ऑटो से दे दिया धक्का

Fri, 28 Nov 2025 02:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Retired bank employee hit by auto
आगरा। सदर के मधु नगर में एक सेवानिवृत बैंककर्मी को ऑटो गैंग ने पीटा और मोबाइल छीनकर उन्हें ऑटो से धक्का दे दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने घटना के 20 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

उखर्रा रोड संजय नगर निवासी सुरेश चंद शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह भारतीय स्टेट बैंक के पेंशनर हैैं। 7 नवंबर को वह 509 आर्मी बेस वर्कशॉप की शाखा में अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने गए थे। दोपहर करीब 12 बजे बैंक से बाहर निकले और पास में खड़े ऑटो में घर लौटने के लिए बैठ गए।
विज्ञापन

कुछ ही दूरी आगे बढ़ने पर तीन युवक ऑटो में आकर बैठे। उनकी बातचीत से तीनों ऑटो चालक के साथी लग रहे थे। उन्होंने पैर में चोट बताकर उन्हें साइड में बैठा दिया। ऑटो को मधुनगर पहुंचने से कुछ दूरी पहले ही रोक दिया। तीनों युवक ने उनकी पिटाई की और ऑटो से बाहर धक्का दे दिया। एसीपी सदर इमरान अहमद ने बताया कि घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को ढूंढ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed